Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, January 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»देवघर रोप-वे हादसा : तीसरे दिन सात पर्यटकों को एयरफोर्स के जवानों ने सुरक्षित निकाला
    Breaking News

    देवघर रोप-वे हादसा : तीसरे दिन सात पर्यटकों को एयरफोर्स के जवानों ने सुरक्षित निकाला

    azad sipahiBy azad sipahiApril 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देवघर। देवघर में त्रिकुट पर्वत पर रोप-वे हादसे में फंसे लोगों को निकालने के लिए तीसरे दिन मंगलवार सुबह छह बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जा चुका है। एयरफोर्स के जवानों ने हेलिकॉप्टर से 2500 फीट की ऊंचाई पर पहुंचकर रोप-वे की दो ट्रॉलियों में फंसे सात लोगों को निकाल लिया है। ऊंचाई पर होने की वजह से यह सबसे मुश्किल रेस्क्यू है।

    इससे पहले दो दिन में 40 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। अभी भी कुछ लोग फंसे हुए हैं, जिनको निकालने का प्रयास जारी है। इस संबंध में देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि एयरफोर्स, आईटीबीपी और एनडीआरएफ की टीमों ने सुबह से अब तक सात लोगों को एयरलिफ्ट कराया है।

    जानकारी के अनुसार सोमवार को सेना, वायुसेना, आइटीबीपी और एनडीआरएफ की टीमों ने 12 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था। इसमें 33 लोगों को तीन हेलिकॉप्टर और रस्सी के सहारे बचाया गया। जबकि तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

    इसी दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन के क्रम में सोमवार को एक हादसा हो गया। एक शख्स को ट्रॉली से निकालकर हेलीकॉप्टर के अंदर लिया जा रहा था। तभी शख्स का हाथ छूट गया और वो नीचे खाई में गिर गया। हेलीकॉप्टर से गिरे शख्स की मौत हो गई। अंधेरा होने के कारण सोमवार शाम छह बजे रेस्क्यू रोक दिया गया था। जिन लोगों को सुरक्षित निकाला गया है उन सभी को देवघर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    अब तक इस ऑपरेशन में वायुसेना के तीन हेलिकॉप्टर लगाए गए हैं। आला अधिकारी लगातार मौके पर कैंप कर रहे हैं। इस हादसे में बचाए गए कुछ लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें महिलाएं और बच्चियां शामिल हैं। कुछ घायलों को आईसीयू में भी रखा गया है।

    उल्लेखनीय है कि देवघर जिले के त्रिकुट पहाड़ की चोटी पर स्थित रोप-वे के यूटीपी स्टेशन का रोलर रविवार को अचानक टूट गया। इसके बाद रोप-वे की 23 ट्रॉलियां एक झटके में सात फीट नीचे लटक गयीं। सबसे पहले ऊपर की एक ट्रॉली 40 फीट नीचे खाई में गिर गयी, जिसमें पांच लोग सवार थे। स्थानीय लोगों और रोप-वे कर्मियों ने मिलकर उस ट्रॉली में फंसे पांच लोगों को बाहर निकाला। हादसे के दौरान ट्रॉलियों में 48 लोग फंसे थे, जिन्हें सुरक्षित निकालने में भारतीय वायुसेना, एनडीआरएफ समेत अर्द्धसैनिक बलों की टीम सोमवार को दिनभर जुटी रही।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleत्रिकूट रोपवे हादसे की जिम्मेदार है दामोदर रोपवे इन्फ्रा लिमिटेड
    Next Article बैंक लूटकांड मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
    azad sipahi

      Related Posts

      निपाह वायरस को लेकर झारखंड हाई अलर्ट पर, स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जिलों को किया सतर्क

      January 13, 2026

      हाथी की रहस्यमय मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

      January 13, 2026

      झारखंड नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ: फरवरी में होगा मतदान, राज्यपाल ने शेड्यूल को दी हरी झंडी

      January 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : अनुराग ठाकुर
      • निपाह वायरस को लेकर झारखंड हाई अलर्ट पर, स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जिलों को किया सतर्क
      • हाथी की रहस्यमय मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
      • नेतृत्व परिवर्तन की आहट के बीच आज कर्नाटक दौरे पर राहुल गांधी
      • देहरादून के मियांवाला के पार्थ परमार का उत्तराखंड अंडर-14 टीम में चयन, आज रवाना होगी टीम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version