Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»यूपीएससी परीक्षा को लेकर आयुक्त ने की ब्रीफ्रिंग, दिये कई दिशा निर्देश
    Breaking News

    यूपीएससी परीक्षा को लेकर आयुक्त ने की ब्रीफ्रिंग, दिये कई दिशा निर्देश

    azad sipahiBy azad sipahiApril 6, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली की ओर से 10 अप्रैल को आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, नौ सेना अकादमी एवं सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा को लेकर बुधवार को ब्रीफिंग आयोजित की गयी। मोरहाबादी स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय सभागार में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त नितिन मदन कुलकर्णी की अध्यक्षता में ब्रीफिंग के दौरान सभी को परीक्षा प्रक्रिया संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही कई दिशा निर्देश भी दिये गए।

    मौके पर आयुक्त ने उपस्थित सभी केन्द्राधीक्षकों को संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी दिशा निर्देशों के बारे में बताया और कहा कि आयोग की ओर से जारी गाइडलाइंस का पालन करते हुए परीक्षा संपन्न करायें। ब्रीफिंग के दौरान दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त नितिन मदन कुलकर्णी ने कहा कि परीक्षा की तिथि के एक दिन पहले सभी सेन्टर सुपरिंटेंडेंट अपने-अपने केन्द्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच कर व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। केन्द्र पर शौचालय, साफ-सफाई, बिजली, बैठने की व्यवस्था इत्यादि का मुआयना कर सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करेंगे। साथ ही, इससे संबंधित एक रिपोर्ट यूपीएससी को भेजने के लिए जमा करेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा शुरू होने से पहले केन्द्र पर लगायें गये जैमर की जांच कर लें कि वो फंक्शनल है या नहीं।

    आयुक्त ने कहा कि त्यौहार के दौरान पेपर्स ससमय निर्धारित स्थान पर पहुंच जायें इसके लिए कंट्रोल रुम से समन्वय स्थापित कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि वाहनों पर परीक्षा संबंधी कार्य का स्टीकर लगायें। उन्होंने बताया कि इस बार यूपीएससी की तरफ से दो आर्ब्जवर आयेंगे और एक लोकल आर्ब्जवर होंगें। आयुक्त ने कहा कि कहा कि हम सभी पहले भी परीक्षाओं का आयोजन करवाते आए हैं। मुझे भरोसा है कि इस बार भी पूरी तैयारी के साथ हम स्वच्छ, निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक परीक्षा संपन्न करायेंगे।

    यूपीएससी के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से करें: पालन
    बैठक में उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि परीक्षा संचालन के लिए संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा जो दिशा निर्देश दिये गये हैं। उनका पूरी तरह से सभी परीक्षा केन्द्रों को अनुपालन करना है। यूपीएससी की गाइडलाइन के मुताबिक जो भी निर्देश दिये गये हैं, सभी परीक्षा केन्द्र उससे संबंधित व्यवस्था सुनिश्चित करें।

    ब्रीफिंग के दौरान एडीएम लॉ एंड आर्डर ने परीक्षा केन्द्रों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति सहित सेन्टर एवं रुट के दौरान पालन किए जाने वाले नियमों संबंधी जानकारी दी।

    ब्रीफिंग में रांची के उपायुक्त छवि रंजन, एसएसपी सुरेन्द्र झा, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था रामवृक्ष महतो सहित पुलिस पदाधिकारी, विभिन्न परीक्षा केन्द्र के अधीक्षक एवं मजिस्ट्रेट उपस्थित थे।

    azad sipahi news Hindi news jharkhand news jharkhand top news Latest News national news Political News ranchi news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएनएच 33 पर चुटूपालु घाटी में एलपीजी गैस टैंकर पलटा, आवागमन हुआ ठप
    Next Article महिला आईटीआई चलाने को अदाणी समूह ने सरकार के साथ किया एएमयू
    azad sipahi

      Related Posts

      पारसनाथ वन क्षेत्र में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध क्वार्ट्ज पत्थर से लदा 16 चक्का ट्रक जब्त

      July 3, 2026

      झारखंड: मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई सरकारी सुरक्षा और गाड़ियां, बिना काफिले के कार्यक्रमों में पहुंच रहे वित्त मंत्री

      July 3, 2026

      रांची में दिनदहाड़े चेन छिनतई, बरियातू थाना के पीछे महिला से लूटी गई सोने की चेन

      July 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पारसनाथ वन क्षेत्र में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध क्वार्ट्ज पत्थर से लदा 16 चक्का ट्रक जब्त
      • झारखंड: मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई सरकारी सुरक्षा और गाड़ियां, बिना काफिले के कार्यक्रमों में पहुंच रहे वित्त मंत्री
      • रांची में दिनदहाड़े चेन छिनतई, बरियातू थाना के पीछे महिला से लूटी गई सोने की चेन
      • पश्चिम बंगाल में यूसीसी बिल पर बड़ा कदम, चार हफ्ते में समिति देगी रिपोर्ट
      • राजस्थान ATS की बड़ी कार्रवाई: 20 से ज्यादा शहरों में छापे, आतंकी नेटवर्क से जुड़े 28 संदिग्ध हिरासत में
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version