Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मुख्यमंत्री जमशेदपुर में टिन प्लेट के विस्तार परियोजना समारोह में हुए शामिल
    Top Story

    मुख्यमंत्री जमशेदपुर में टिन प्लेट के विस्तार परियोजना समारोह में हुए शामिल

    adminBy adminApril 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – राज्य में उद्योग लगेंगे तो रोजगार सृजन होगा: हेमंत सोरेन
    -टीसीआइएल के साथ-साथ उद्योग जगत के लिए महत्वपूर्ण कदम
    -विस्तारीकरण के पहले चरण में 2000 करोड़ रुपये का निवेश होगा
    आजाद सिपाही संवाददाता
    जमशेदपुर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि सरकार की सोच हमेशा से रही है कि राज्य में उद्योग लगेंगे तो रोजगार सृजन होगा। इसके लिए नीतियां बनें, ताकि अधिक से अधिक उद्योग लगें। सरकार बनने के बाद उद्योग नीति बनी। इस क्रम में कई औद्योगिक घरानों का सहयोग प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि आज दि टिनप्लेट कंपनी आॅफ इंडिया लिमिटेड (टीसीआइएल) के विस्तारीकरण के लिए आधारशिला रखी गयी है। मुझे उम्मीद है कि यह कार्य ससमय पूरा होगा, जिससे यहां के लोगों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रोजगार प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री सोमवार को जमशेदपुर में टीसीआइएल के विस्तारीकरण योजना समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

    उद्योग नीति का नतीजा है विस्तारीकरण:
    मुख्यमंत्री ने कहा कि टाटा समूह के लोग उद्योग नीति की लॉन्चिंग के दौरान उपस्थित थे। इसका बेहतर परिणाम देखने को मिला है। उद्योग नीति का ही प्रतिफल है कि आज टीसीआइएल के विस्तारीकरण के लिए भूमि पूजन किया गया। इससे पूर्व भी बोकारो में सीमेंट फैक्ट्री का विस्तारीकरण हुआ था और वहां से उत्पादन भी शुरू हो चुका है।

    टाटा समूह का योगदान सराहनीय:
    हेमंत सोरेन ने कहा कि इस देश और राज्य के विकास में टाटा समूह की बड़ी भूमिका रही है। सरकार का प्रयास है औद्योगिक घरानों से संबंध और मजबूत हो। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। टाटा कैंसर हॉस्पिटल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। जल्द यह राज्य की जनता को समर्पित होगा। पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा देने के लिए कई कदम सरकार मजबूती के साथ बढ़ायी है। झारखंड का पर्यटन कैसे आगे बढ़े, इसके लिए भी कई कार्य किये जा रहे हैं।

    ये लोग थे उपस्थित:
    इस अवसर पर मंत्री चंपाई सोरेन और बन्ना गुप्ता, विधायक रामदास सोरेन, विधायक सबिता महतो, मंगल कालिंदी और संजीव सरदार के अलावा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना डाडेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, उपायुक्त जमशेदपुर विजया जाधव, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, मैनेजिंग डायरेक्टर-सह-मुख्य कार्य पदाधिकारी टी वी नरेंद्रन,चीफ कॉरपोरेट सर्विसेज चाणक्य चौधरी, एमडी टीसीआइएल आरएन मूर्ति और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleChatra: पुलिस की बड़ी कामयाबी, पांच माओवादियों को मार गिराया
    Next Article झारखंड कैबिनेट की बैठक छह अप्रैल को होगी
    admin

      Related Posts

      केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की ली जानकारी

      June 28, 2025

      संत अन्ना इंटर कॉलेज में पांच जुलाई से नए सत्र की होगी शुरुआत

      June 28, 2025

      झारखंड के उत्तरी-मध्यवर्ती जिलों में 29 को भारी बारिश की आशंका

      June 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शेफाली जरीवाला के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच
      • बेंगलुरु भगदड़ मामला: केंद्र सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के निलंबन को मंजूरी दी
      • मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार
      • मणिपुर में हथियारों का जखीरा बरामद
      • नेपाल की पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी आज करेंगी सक्रिय राजनीति में लौटने की घोषणा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version