Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»हक देने के बदले युवाओं पर लाठियां बरसा रही हेमंत सरकार: दीपक प्रकाश
    राजनीति

    हक देने के बदले युवाओं पर लाठियां बरसा रही हेमंत सरकार: दीपक प्रकाश

    adminBy adminApril 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -खून की एक-एक बूंद का बदला इवीएम की मार से लेंगे राज्य के युवा
    रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सोमवार को राज्य सरकार पर कड़ा प्रहार किया। श्री प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार राज्य के बेरोजगार नौजवानों के साथ अपराधियों, देशद्रोहियों जैसा व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि अपने हक और अधिकार की मांग करते हुए बेरोजगार छात्रों पर हेमंत सरकार लाठियां बरसा रही। गिरफ्तार कर उन्हें जेल की धौंस दिखा रही।
    उन्होंने कहा कि झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के बैनर तले हजारों छात्रों का यह पूर्व घोषित कार्यक्रम था। राज्य के बेरोजगार नौजवान जो पिछले साढ़े तीन वर्षों से नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे उनका धैर्य अब समाप्त हो चुका है। युवा वही मांग रहे जिसकी हेमंत सरकार ने चुनाव पूर्व वादा किया था, लेकिन यह सरकार वादा पूरा करने के बदले युवाओं को कभी भाषा के नाम पर, कभी 1932 के नाम पर तो कभी 60:40 की अमान्य नियोजन नीति के नाम पर बरगला रही है।
    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को 2019 का अपना भाषण और झामुमो कांग्रेस राजद के नेताओं को अपना घोषणा पत्र देखना चाहिए। युवा वही मांग रहे जिसके आधार पर गठबंधन ने घूम-घूम कर वोट मांगे थे। श्री प्रकाश ने कहा कि युवाओं का खून बहाना हेमंत सरकार को काफी महंगा पड़ेगा। राज्य की युवा शक्ति खून की एक-एक बूंद का बदला इवीएम की मार से लेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleओटीटी को तत्काल रोकें, बच्चों तक पहुंच रही अश्लील सामग्री : संजय सेठ
    Next Article स्व. बिनोदानंद झा ने पंचायत चुनाव के संदर्भ में जो विचार रखे थे, वह आज के समय में भी प्रासंगिक है: राजेश ठाकुर
    admin

      Related Posts

      वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर प्रधानमंत्री को भेजीं राखी

      July 30, 2025

      रांची में किडनैप छात्रा रामगढ़ से बरामद, मांडू थाना प्रभारी ने दिखाई दिलेरी

      July 30, 2025

      बड़बोले स्वास्थ्य मंत्री से स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की गुंजाइश नहीं : बाबूलाल

      July 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार की चुनावी पिच पर हाथ आजमायेंगे कई नौकरशाह
      • महिला कोपा अमेरिका 2025: ब्राजील ने उरुग्वे को 5-1 से रौंदा, फाइनल में किया प्रवेश
      • हरदीप ने रचा इतिहास, अंडर-17 ग्रीको-रोमन कुश्ती के 110 किग्रा वर्ग में बने विश्व चैंपियन
      • वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर प्रधानमंत्री को भेजीं राखी
      • गुजरात एटीएस को बड़ी कामयाबी, आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ी महिला को किया गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version