नई दिल्ली। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने आज (रविवार) सुबह आईआईएफएल जीतो अहिंसा रन को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि आज का कार्यक्रम खास इसलिए है क्योंकि ये विश्व का एक रिकॉर्ड है। आज 22 देशों में और 50 शहरों में यह कार्यक्रम हो रहा है। उन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि यह देश के लिए अच्छी मिसाल है।