Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»खूंटी»खूंटी जिले के सभी प्रखंडों में ढाई-ढाई करोड की लागत से बनेंगे पार्क
    खूंटी

    खूंटी जिले के सभी प्रखंडों में ढाई-ढाई करोड की लागत से बनेंगे पार्क

    adminBy adminApril 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी। लोगों के बेहतर स्वास्थ्य और मनोरंजन के लिए खूंटी जिले के सभी छह प्रखंडों खूंटी, तोरपा, कर्रा, रनिया, मुरहू और अड़की में दो-दो एकड़ में पार्क बनाए जाएंगे। एक पार्क बनाने में ढाई लाख रुपये की लागत आएगी। इस संबंध में उपायुक्त शशि रंजन ने बताया कि सभी प्रखंडों में पार्क बनाने की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है। बहुत जल्द इसके लिए निविदा प्रकाशित की जाएगी। सभी पार्क में जिम, ओपर बैडमिंटन कोट, पुस्तकालय और सामुदायिक केंद्र बनाए जाएंगे।

    उन्होंने बताया कि पार्क बनाने के लिए सभी प्रखंडों में जमीन चिह्नित कर ली गई है। ईश्वर ने खूंटी जिले को प्राकृतिक सुंदरता से खूब सजाया है। यहां पेरवांघाघ, रांनी फॉल, रिमिक्स फॉल, पंचघाघ, पाड़ी पुड़िंग, उलूंग सहित कई खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं, जहां सालों भर सैलानियों की भीड़ उमड़ती रहती है। इसके अलावा लतरातू, लटरजंग डैम सहित कई मानव निर्मित पर्यटन स्थल हैं, जो सैलानियों को हमेशा अपनी ओर आकर्षित करते हैं। उन्होंने कहा कि खूंटी जिले में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं और जिला प्रशासन इन सभी पर्यटन स्थलों के विकास के लिए लगातार काम कर रहा है।

    उन्होंने कहा कि पर्यटन के विकास से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और जिले को राजस्व भी मिलेगा। डीसी ने कहा कि फिलहाल खूंटी के पर्यटन स्थलों पर ठहरने की सुविधाओं की कमी है, जिसे दूर करने के लिए जिला प्रशासन काम कर रहा है। खूंटी के तमाड़ रोड स्थित पुराने बस स्टैंड में पर्यटकों की सुविधा के लिए होटल का निर्माण कराया जाएगा। लगभग लगभग 15 करोड़ की लागत से 40 कमरों वाला भव्य टूरिस्ट होटल का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसकी विभागीय स्वीकृति मिल चुकी है। अब टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही काम भी शुरू हो जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनौकरियों का वादा कर लाठियां बरसा रही है हेमंत सरकार: रघुवर दास
    Next Article अफीम के लिए बदनाम खूंटी में हो रही तरबूज और खीरा की बंपर खेती
    admin

      Related Posts

      सीएम हेमंत से जेएससीए की नयी कमेटी ने की मुलाकात, राज्य में क्रिकेट को नयी ऊंचाई देने पर हुई चर्चा

      May 19, 2025

      सिर्फ घुसपैठिए नहीं, आइएएस और कांग्रेस विधायक भी बनवा रहे फर्जी दस्तावेज : बाबूलाल

      May 19, 2025

      भाजपा छोड़ सैंकड़ों महिलाओं ने थामा झामुमो का दामन

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत को अब आतंकी घुसपैठ से अलर्ट रहने की जरूरत
      • सीएम हेमंत से जेएससीए की नयी कमेटी ने की मुलाकात, राज्य में क्रिकेट को नयी ऊंचाई देने पर हुई चर्चा
      • सिर्फ घुसपैठिए नहीं, आइएएस और कांग्रेस विधायक भी बनवा रहे फर्जी दस्तावेज : बाबूलाल
      • हाईकोर्ट ने संभल जामा मस्जिद के सर्वे को दी मंजूरी, मुस्लिम पक्ष को लगा झटका
      • वित्त वर्ष 2026 में कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर 3.5 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद : शिवराज चौहान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version