Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»प्रधानमंत्री मोदी के 100वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम की दुनियाभर में धूम
    विदेश

    प्रधानमंत्री मोदी के 100वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम की दुनियाभर में धूम

    adminBy adminApril 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    संयुक्त राष्ट्र/वाशिंगटन/लंदन/ऑकलैंड। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो पर प्रसारित होने वाले मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 100वें एपीसोड को लेकर पूरी दुनिया से उत्साह के साथ सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही हैं। भारत के अलावा संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय समेत विश्व के कई देशों में लाइव प्रसारण किया गया। यूनेस्को प्रमुख भी इसका हिस्सा बने और पीएम मोदी के साथ देशवासियों के लिए खास संदेश शेयर किया।

    न्यूजीलैंड के आकलैंड में 100 वर्षीय रामबेन ने भारतीय प्रवासियों के साथ 100वें एपिसोड को सुना। यहां से एक तस्वीर सामने आई, जिसमें बुजुर्ग रामबेन प्रधानमंत्री मोदी की फोटो को छूकर उन्हें आशीर्वाद देते हुए नजर आ रही हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो प्रसारण ‘मन की बात’ के 100 वें एपिसोड में यूनेस्को के महानिदेशक ऑड्रे अज़ोले के साथ बातचीत की। यूनेस्को के महानिदेशक ने ‘मन की बात’ की शानदार यात्रा के लिए न सिर्फ देशवासियों को बधाई दी, बल्कि भारत में शिक्षा और सांस्कृतिक संरक्षण पर सवाल भी पूछे। यूनेस्को प्रमुख ने कहा, “यूनेस्को और भारत का एक लंबा साझा इतिहास है। हमारे जनादेश शिक्षा, विज्ञान, संस्कृति और सूचना के सभी क्षेत्रों में हमारी एक साथ बहुत मजबूत भागीदारी है।”

    अमेरिका के न्यू जर्सी में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने भारतीय प्रवासियों के साथ ‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड सुना। इसका आयोजन न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास, फेडरेशन ऑफ इंडियन की ओर से किया गया। प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री ने कहा, “यह एक महत्वपूर्ण दिन है और हम में से कई लोगों के लिए एक भावनात्मक दिन है।” उन्होंने कहा, “आपको यह समझना होगा कि पीएम मोदी के मन की बात का बहुत बड़ा प्रभाव है, इसलिए नहीं कि माध्यम 100 साल पुराना है, कहीं न कहीं पीएम मोदी और भारत के लोगों के बीच एक भावनात्मक जुड़ाव है।”

    ब्रिटेन के इंडिया हाउस में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के साथ ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड को सुनने के बाद गायिका रागेश्वरी ने कहा कि मुझे लगता है कि यह शानदार है। उन्होंने कहा कि सुबह 4 बजे उठकर तैयार होना और यहां आना फलदायी रहा। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह देश को एकजुट करने के साथ युवाओं को भी प्रेरित करने वाला है। इंडिया हाउस में मौजूद लेखक अमीश त्रिपाठी ने कहा कि इस कार्यक्रम में भागीदारी करना उत्साह बढ़ाने वाला रहा।

    लंदन में ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी ने ‘मन की बात’ के 100 एपिसोड पर कहा कि मुझे लगता है कि हमारे भारतीय समुदाय के लिए यह विशेष बात है। यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व की बात है। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने एक ट्वीट में लिखा कि ‘मन की बात’ ने स्वच्छता, स्वास्थ्य, महिला आर्थिक सशक्तीकरण और अन्य जैसे सतत विकास लक्ष्यों से संबंधित विषयों पर समुदाय के नेतृत्व वाली कार्रवाई की शुरुआत की है। आपके 100वें एपिसोड के लिए बधाई। मन की बात में मौसम, पर्यावरण, स्वच्छता, कई सामाजिक मुद्दों और यहां तक कि परीक्षाओं सहित कई विषयों को कवर किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल में सीपीएन (यूएमएल) अध्यक्ष और राजशाही समर्थकों के बीच टकराव बढ़ा
    Next Article मुख्यमंत्री ने 287 करोड़ की लागत से निर्मित भवन का अनावरण-शिलान्यास किया
    admin

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version