Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»RANCHI: भाजपा कार्यकर्ताओं को धमका रही पुलिस : दीपक प्रकाश
    Jharkhand Top News

    RANCHI: भाजपा कार्यकर्ताओं को धमका रही पुलिस : दीपक प्रकाश

    adminBy adminApril 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि 11 अप्रैल को सचिवालय का घेराव कर पार्टी हेमंत सरकार की चेहरे की नकाब को उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं में घेराव कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह है। लेकिन सरकार के इशारे पर पुलिस-प्रशासन कार्यकर्ताओं को घेराव में पहुंचने से रोकने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि खूंटी और धनबाद में पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को धमका रही है। बस एजेंटों को भी थाने में बुलाकर धमकी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हम अपना आंदोलन पूरी तरह अहिंसात्मक रखेंगे। लेकिन डरी-सहमी सरकार हिंसा का सहारा ले सकती है। दीपक प्रकाश प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार हर क्षेत्र में विफल है। झारखंड ऐसा पहला राज्य है, जहां छापे अफसरों के घर में पड़ते हैं और सांप झामुमो, कांग्रेस और राजद के नेताओं के कलेजे पर लोटता है। झारखंड और छत्तीसगढ़ की सरकार में बिचौलियों का एमओयू हुआ है। छत्तीसगढ़ का दलाल नाम बदल-बदल कर झारखंड में शराब का कारोबार और घोटाला कर रहा है। राज्य में बालू घोटाला, पेट्रोल, डीजल सब्सिडी घोटाला, धोती-साड़ी घोटाला जैसे दर्जनों घोटाले हुए हैं। सरकार ने तुष्टिकरण की राजनीति की पराकाष्ठा कर दी है। अपराधियों और उपद्रवियों को सरकार से संरक्षण मिल रहा है। सरकार के संरक्षण में ही विदेशी घुसपैठ के कारण संथाल परगना की डेमोग्राफी चेंज हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य के साढ़े 3 करोड़ जनता की भावना का प्रतीक है। हम लगातार राज्य की जनता की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। अब उलगुलान की बारी है। रांची में सचिवालय के घेराव के साथ उलगुलान का डंका पीटा जायेगा। झारखंड के नौजवान, मजदूर, किसान, पिछड़ों के अधिकारों की मांग को लेकर हम इस सरकार को घेरेंगे। प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर और अशोक बड़ाइक मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleRANCHI: जनता भी इस लोकतंत्र की हत्यारी सरकार से ऊब चुकी है, इसलिए सत्याग्रह में कर रही हमारा समर्थन: अविनाश पांडे
    Next Article  तेजस्वी यादव आज पेश हो सकते हैं ईडी के समक्ष
    admin

      Related Posts

      ओरमांझी चौक पर अब फ्लाइओवर के संशोधित डिजाइन पर जल्दी ही शुरू होगा कार्य

      July 31, 2025

      बाबूलाल मरांडी ने भैरव सिंह की गिरफ्तारी पर उठाये सवाल, कहा- सरकार विरोधियों को फर्जी मुकदमे में फंसा रही

      July 31, 2025

      जल स्रोतों के कैचमेंट एरिया को नो एंट्री जोन बनायें : हाइकोर्ट

      July 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए गढ़ी भगवा आतंकवाद की झूठी अवधारणा : अनुराग सिंह ठाकुर
      • ओरमांझी चौक पर अब फ्लाइओवर के संशोधित डिजाइन पर जल्दी ही शुरू होगा कार्य
      • बाबूलाल मरांडी ने भैरव सिंह की गिरफ्तारी पर उठाये सवाल, कहा- सरकार विरोधियों को फर्जी मुकदमे में फंसा रही
      • जल स्रोतों के कैचमेंट एरिया को नो एंट्री जोन बनायें : हाइकोर्ट
      • अच्छा डॉक्टर के साथ एक अच्छा इंसान भी होना जरूरी: राष्ट्रपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version