चंदवा (आजाद सिपाही )। चंदवा के टोरी स्टेट की रानी दुर्गावती दंवी का निधन हो गया । इसकी सूचना बड़े बेटे स्वर्गीय लाल प्रताप नाथ शाहदेव के जेष्ठ पुत्र लाल प्रेरित नाथ शाहदेव ने दी है। श्री शाहदेव ने बताया कि दादी बहुत दिन से बीमार चल रही थीं। रांची स्थित मोराबादी फ्लैट में गत रात्रि उनका निधन हो गया। वह 94 वर्ष की थीं। वही बुधवार को सुबह 9:30 बजे टोरी गढ़ से चंदवा की देवनद नदी के तट पर रानी दुर्गावती देवी की अंत्येष्टि की जायेगी। बताते चलें कि टोरी राजा स्व. जगत मोहन जगधात्री नाथ शाहदेव की धर्मपत्नी रानी दुर्गावती थीं। रानी दुर्गावती के दो पुत्र थे, जिसमें बड़े पुत्र स्वर्गीय लाल प्रताप नाथ शाहदेव का निधन पूर्व में ही हो गया है और छोटे पुत्र लाल प्रदीप नाथ शाहदेव उर्फ चुन्नू बाबू लातेहार व्यवहार न्यायालय में एडवोकेट हैं। रानी दुर्गावती भरा पूरा परिवार छोड़ कर चली गयीं। निधन की सूचना पर चंदवा के लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी। सभी लोग रानी दुर्गावती के निधन को लेकर चर्चा कर रहे हैं। इधर शोक व्यक्त करने वाले रामयश पाठक रवि कुमार डे, असगर खान अयूब खान, लाल सदानंद शाहदेव, लाल मनोज नाथ शाहदेव, लाल रंजन नाथ शाहदेव, जेएमएम के जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव, निर्मल कुमार भारती, शाहिद खान, लाल अरविंद नाथ शाहदेव, राजू सिंह, प्रभाकर मिश्रा, संजीव कुमार आजाद , लाल अमित प्रताप नाथ शाहदेव, लाल राघवेंद्र प्रताप नाथ शाहदेव, रामप्रवेश यादव, सत्येंद्र प्रसाद यादव, महेंद्र प्रसाद साहू, अमित कुमार गुप्ता, समेत बड़ी संख्या में चंदवा की जनता ने शोक व्यक्त किया है।