Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»अगले 5 वर्षों में गरीबों के लिए 3 करोड़ नए मकान बनाए जाएंगे: प्रधानमंत्री
    देश

    अगले 5 वर्षों में गरीबों के लिए 3 करोड़ नए मकान बनाए जाएंगे: प्रधानमंत्री

    adminBy adminApril 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नलबाड़ी (असम)। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि अगले 5 वर्षों में गरीबों के लिए 3 करोड़ और नए मकान बनाए जाएंगे। बिना भेदभाव के सबको मकान बना कर दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को असम के नलबाड़ी के बरकूरा में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

    अपना संबोधन प्रधानमंत्री ने मां कामाख्या तथा मां काली को प्रणाम करके प्रारंभ किया। उन्होंने असमिया भाषा में उपस्थित जन समूह को रंगाली बिहू की शुभकामनाएं दीं।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि आज रामनवमी का अवसर है। 500 वर्षों के इंतजार के बाद आखिर भगवान राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं और अभी कुछ ही मिनट के बाद प्रभु राम को सूर्य तिलक करके उनके जन्मोत्सव अयोध्या की पवित्र नगरी में राम मंदिर में मनाया जाएगा।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश सदियों के साधना और पीढ़ियों के बलिदान की सिद्धि को सेलिब्रेट कर रहा है।

    उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आपकी उपस्थिति, यह जन सैलाब महान ब्रह्मपुत्र के विस्तार से काम नहीं है। मैं देख रहा हूं यह पब्लिक मीटिंग तीन मंजिला है। एक तो लाखों लोग मेरे सामने बैठे हैं। दूसरे हजारों लोग उधर ऊपर सामने बैठे हैं और तीसरे सैकड़ों लोग ऊपर सड़क पर खड़े होकर संबोधन सुन रहे हैं। यानी शायद यह पहली सभा होगी, जो तीन मंजिला सभा हो रही है। उन्होंने कहा कि 4 जून को नतीजा क्या होने जा रहा है, यह आज पूरा देश देख रहा है। इसलिए लोग कहते हैं, 4 जून 4 सौ पार। फिर एक बार मोदी सरकार। आकौ एबार मोदी सरकार।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 में मोदी आपके बीच एक उम्मीद लेकर आया था। 2019 में मोदी जब आया तब एक विश्वास लेकर आया। और 2024 में आज जब मोदी असम की धरती पर आया है, मोदी गारंटी लेकर आया है। मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी।

    उन्होंने कहा कि अभी भाग बिहू के अभी बहाग बिहू के दिन भाजपा ने अपना संकल्प पत्र भी जारी किया है। भाजपा वह पार्टी है, जो सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर चलती है। एनडीए सरकार की योजनाओं में कोई भेदभाव नहीं होता। उनका लाभ हर किसी को मिलता है। उन्होंने कहा कि अब एनडीए ने ठाना है कि देश के हर नागरिक तक पहुंच कर, जिस सुविधा का वह पात्र है, वह सुविधा उसे दी जाएगी।

    अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के साथ मंच पर असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भबेश कलिता, एनडीए समर्थित असम गण परिषद के बरपेटा लोकसभा सीट के उम्मीदवार फणि भूषण चौधरी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, विधायक और मंत्री आदि मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदो बार के टूर विजेता विन्गेगार्ड को 12 दिन बाद स्पेनिश अस्पताल से मिली छुट्टी
    Next Article डर-23 एशियाई फुटबॉल कप ; जापान ने चीन को 1-0 से हराया
    admin

      Related Posts

      भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई

      May 15, 2025

      पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ

      May 15, 2025

      पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
      • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version