Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बूथ स्थानांतरण से आक्रोशित दनियां गांव के मतदाताओं ने किया वोट बहिष्कार
    राज्य

    बूथ स्थानांतरण से आक्रोशित दनियां गांव के मतदाताओं ने किया वोट बहिष्कार

    adminBy adminApril 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -बूथ संख्या 328 पर 12 बजे दोपहर तक नहीं पहुंच सके एक भी मतदाता

    नवादा। नवादा संसदीय क्षेत्र के गोविंदपुर विधानसभा अंतर्गत कौआकोल प्रखण्ड के बूथ संख्या- 328 पर लोकसभा चुनाव को लेकर एक भी मतदाताओं ने अपना वोट का प्रयोग नहीं किया।

    बताया जाता है कि यहाँ के मतदाताओं में मतदान केंद्र उनके गांव से स्थानांतरित कर दूसरे गांव में कर दिए जाने से काफी नाराजगी थी। जिस कारण इस गांव के मतदाताओं ने अपनी नाराजगी का इजहार करते हुए वोट का बहिष्कार कर दिया। पीठासीन अधिकारी राज कुमार प्रसाद सिन्हा ने भी एक भी मतदाताओं द्वारा वोट नहीं डाले जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि बूथ संख्या-328 पर कुल 762 मतदाताओं में 391 पुरूष एवं 371 महिला है। परंतु शुक्रवार को इस मतदान केंद्र पर एक भी मतदाता वोट डालने नहीं पहुंचे। यहां तक कि इस मतदान केंद्र पर किसी भी राजनीतिक दल अथवा निर्दलीय प्रत्यशी का पोलिंग एजेंट (मतदान अभिकर्ता) तक नहीं पहुंच सका। ग्रामीण सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दनियाँ गांव के मतदाताओं का बूथ उनके गांव में ही प्राथमिक विद्यालय दनियाँ में है। परंतु सुरक्षा कारणों से प्रशासन द्वारा उसे बार-बार स्थानांतरित कर उत्क्रमित मध्य विद्यालय पचम्बा कर दिया जाता है। ग्रामीणों के अनुसार इस गांव में जाने के लिए सड़क मार्ग का साधन नहीं है।

    मुख्य मार्ग से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी जबकि जंगली मार्ग से लगभग पांच-सात किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर मतदाताओं को स्थानांतरित मतदान केंद्र में वोट डालने जाना पड़ता है। पूर्व से ही सड़क निर्माण की मांग ग्रामीणों द्वारा की जाती रही है। परंतु आज तक उनलोगों के गांव तक जाने के लिए सड़क का निर्माण नहीं किया जा सका है। सड़क निर्माण कार्य नहीं होने एवं बूथ स्थानांतरण से आक्रोशित ग्रामीणों ने वोट का बहिष्कार कर दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपुलिस का एसएलआर तथा गोली चोरी के मामले का नहीं मिला सुराग, छापेमारी जारी
    Next Article पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 90 डॉलर प्रति बैरल के करीब
    admin

      Related Posts

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025

      राजस्थान के जयपुर ग्रामीण में भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत और आठ घायल

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      • ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,154 हुई, बीते 24 घंटे में तीन मौत
      • दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ पीएम मोदी की साढ़े 3 घंटे चली बैठक, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड, विकास के एजेंडे पर हुई चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version