Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»हुबली की घटना पर भाजपा हमलावर, मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा
    देश

    हुबली की घटना पर भाजपा हमलावर, मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा

    adminBy adminApril 22, 2024Updated:April 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। हुबली में एक कांग्रेस नेता की बेटी की हत्या पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखा हमला करते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है।

    सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि हुबली की घटना दिल दहला देने वाली थी। पूरा देश एक साथ आया कि इस पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के दबाव में मुख्यमंत्री ने पद की शपथ भुला दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ‘न्याय’ की बात करती है, लेकिन इस पीड़ित परिवार को ‘न्याय’ कब मिलेगा?

    सोमवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में गौरव भाटिया ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कर्नाटक में कानून-व्यवस्था की ऐसी स्थिति है कि एक कांग्रेस नेता की बेटी सुरक्षित नहीं है तो दूसरे की बेटी कैसे सुरक्षित होगी। इससे भी अधिक दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि वहां की सरकार कांग्रेस नेता नेहा के परिवार के साथ खड़े होने के बजाय अपराधी की मानसिकता को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। नेहा के पिता ने बयान दिया कि जांच अच्छी नहीं हो रही है। उन्हें सरकार पर कोई भरोसा नहीं है। जांच पूरी होने से पहले मुख्यमंत्री कहते हैं कि यह लव जिहाद का मामला नहीं है लेकिन इस मामले के सामने आने से राज्य की विफल कानून एवं व्यवस्था सबके सामने है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने परिवार से मुलाकात की है और उन्हें आश्वासन दिया है कि न्याय की इस लड़ाई में हम उनके साथ हैं। इस घटना की सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं, विशेषकर राज्य के गृह मंत्री और मुख्यमंत्री ने यह कहकर नेहा और उसके परिवार को अपमानित किया कि यह एक प्रेम प्रसंग था, यह कितनी विकृत मानसिकता है। यह साफ है कि एनडीए-भाजपा को 400 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। विपक्ष खासकर आईएनडीआई गठबंधन और कांग्रेस पार्टी में निराशा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि इंडी गठबंधन और कांग्रेस पार्टी का तीन सूत्री कार्यक्रम है- घोर तुष्टीकरण की राजनीति, हिंदू विरोधी एजेंडा और भारत का विरोध करने वाले लोगों से हाथ मिलाना।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविद्या बलान और प्रतीक गांधी की फिल्म ‘दो और दो प्यार’ ने तीसरे दिन कमाए 1.15 करोड़
    Next Article वर्ष 1980 में कोडरमा से दोबारा सांसद चुने गए थे रीतलाल वर्मा
    admin

      Related Posts

      विचार-विनिमय और सकारात्मक बहस में है लोकतंत्र का मर्म, टकराव में नहींः धनखड़

      July 21, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी ने मानसून सत्र को बताया गौरवपूर्ण विजयोत्सव, दलों से की देशहित में एकता की अपील

      July 21, 2025

      मुंबई में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव, रेल और सड़क यातायात बाधित

      July 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अंडर-19 यूथ टेस्ट: रेव और एकांश ने इंग्लैंड को दिलाई वापसी
      • अमेरिकी गोल्फर स्कॉटी शेफ़लर ने जीता पहला ब्रिटिश ओपन खिताब
      • विचार-विनिमय और सकारात्मक बहस में है लोकतंत्र का मर्म, टकराव में नहींः धनखड़
      • प्रधानमंत्री मोदी ने मानसून सत्र को बताया गौरवपूर्ण विजयोत्सव, दलों से की देशहित में एकता की अपील
      • मुंबई में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव, रेल और सड़क यातायात बाधित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version