आजाद सिपाही संवाददाता
नयी दिल्ली। भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए रविवार को संकल्प पत्र जारी करेगी। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में चुनावी मेनिफेस्टो जारी करने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री ने चुनावी मेनिफेस्टो के लिए 25 जनवरी 2024 को जनता से सुझाव मांगे थे। पार्टी को अब तक 15 लाख से ज्यादा सुझाव मिले।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, भाजपा का घोषणापत्र विकास, समृद्ध भारत, महिलाओं, युवाओं, गरीबों और किसानों पर केंद्रित होगा। साथ ही पार्टी केवल वहीं वादे करेगी, जो पूरे टाइमलाइन में पूरे हो सकें। घोषणा पत्र का विषय सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर फोकस के साथ ‘मोदी की गारंटी: विकसित भारत 2047’ होगा।
गौरतलब है कि भाजपा ने 30 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान किया था। कमेटी में कुल 27 सदस्य हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को कमेटी का अध्यक्ष हैं। वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संयोजक और पीयूष गोयल सह संयोजक हैं। इसके अलावा कमेटी में चार राज्यों के मुख्यमंत्री मोहन यादव, हिमंता बिस्वा सरमा, भूपेंद्र पटेल और विष्णुदेव साय कमेटी का हिस्सा हैं। कमेटी में अर्जुन मुंडा, किरेन रिजिजू, अश्विनी वैष्णव, शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे और स्मृति ईरानी जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।
उधर, मध्य प्रदेश में चार चरणों में लोकसभा चुनाव होना है। राजनीतिक दलों ने पहले चरण के साथ ही दूसरे चरण की सीटों पर चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दूसरे चरण की होशंगाबाद सीट के पिपरिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। वे भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी के लिए जनता से समर्थन मांगेंगे। दर्शन सिंह पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस ने इस सीट पर पूर्व विधायक संजय शर्मा को प्रत्याशी बनाया है।
भाजपा आज संकल्प पत्र जारी करेगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहेंगे मौजूद
Previous Articleबहन-बेटियों को सुरक्षा देने में हेमंत सरकार पार्ट-2 साबित हो रही चंपाई सरकार: आरती सिंह
Next Article दाल लदा ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत
Related Posts
Add A Comment