Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»जिला निर्वाचन पदाधिकारी न्यूनतम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों की करें समीक्षा: रवि कुमार
    झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी न्यूनतम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों की करें समीक्षा: रवि कुमार

    adminBy adminApril 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सोमवार को कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2024 में सभी मतदान केंद्र मॉडल मतदान केंद्र के रूप में विकसित किये गए हैं। पदाधिकारी मतदाताओं को मतदान के लिए आकर्षित करने के लिए इन मॉडल मतदान केंद्रों को थीम बेस्ड मतदान केंद्र के रूप में विकसित करें। मतदान के दिन मतदाताओं को मतदान केंद्र ढूंढने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए उन्हें मतदान केंद्रों की जानकारी लेने के लिए प्रेरित करें।

    रवि कुमार ने यह बात शहरी क्षेत्र में कम मतदान प्रतिशत वाले जिलों धनबाद, बोकारो, रांची एवं पूर्वी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ संबंधित जिलों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किये जा रहे कार्यों एवं तैयार कार्ययोजनाओं का निर्वाचन सदन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा के दौरान कही।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि इस बार के मतदान में कोई भी मतदाता छूटे नहीं, इस ध्येय से कार्य करना है। उन्होंने धनबाद जिले के झरिया एवं बेलगढिया के शिफ्टेड वोटर्स की वजह से कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्र से जुड़े मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने के लिए माइकिंग के जरिये मतदान दिवस की जानकारी देने और मतदान के महत्व को लेकर जागरुकता फैलाने का निर्देश निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारियों को दिया।

    रवि कुमार ने कहा कि गैर सरकारी संस्थाओं में बने वोटर अवेयरनेस फोरम के सदस्यों से मिलकर इनके संस्थानों में शत-प्रतिशत मतदाताओं को पंजीकृत करें। साथ ही उन्हें मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश की जानकारी देते हुए इसके सदुपयोग के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि स्वीप के कार्यक्रम से सभी लोगों को नवाचारी प्रयासों के माध्यम से मतदान के लिए प्रेरित करें। इसके साथ वैसे मतदान केंद्र, जहां मतदान प्रतिशत कम था, उनको टारगेट कर संबंधित कारणों को दूर करते हुए मतदान प्रतिशत बढ़ाने का कार्य करें।

    रवि कुमार ने कहा कि शहरी क्षेत्र में बनी सोसायटी को टारगेट कर वहां मतदान के लिए प्रेरित करें। इसके साथ यंग वोटर को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए संस्थाओं में कराए जाने वाले स्वीप कार्यक्रमों के समय उन संस्थानों के अर्हता प्राप्त कर चुके योग्य मतदाताओं के मतदाता पहचान पत्र शत-प्रतिशत बन चुके हैं, इसकी भी पुष्टि कर लें।

    रवि कुमार ने कहा कि गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के लिए डेमोक्रेसी रूम बनाने एवं उनसे प्रोजेक्ट के रूप में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गए प्रारूप में प्रोजेक्ट प्राप्त करा लें। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप के कार्यों को वृहत स्तर पर कराते हुए कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों पर कारणों की समीक्षा कर लक्षित होकर जागरुकता फैलाएं। उन्होंने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र के न्यूनतम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों की स्वयं भौतिक समीक्षा करने का निर्देश दिया।

    रांची, धनबाद, बोकारो एवं पूर्वी सिंहभूम जिले के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों ने अपने जिलों में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए किये जा रहे कार्यों के बारे में बताया। साथ ही तैयार कार्ययोजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।

    इस अवसर पर निर्वाचन सदन से अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नेहा अरोड़ा, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध सिंह, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देवदास दत्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड हाई कोर्ट में शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी की जमानत अर्जी पर फैसला सुरक्षित
    Next Article पूर्णिया के विकास के लिए हमेशा फिक्रमंद रहते हैं संतोष भाई:चिराग पासवान
    admin

      Related Posts

      रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार

      June 20, 2025

      पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट

      June 20, 2025

      किसान को ठगने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version