Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»न्याय उलगुलान महारैली आज
    Top Story

    न्याय उलगुलान महारैली आज

    adminBy adminApril 21, 2024Updated:April 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -झामुमो के आमंत्रण पर पहली बार जुट रहे राष्ट्रीय नेता
    -इंडी अलायंस की न्याय उलगुलान महारैली
    -बैनरों, होर्डिंग और झंडों से पटी राजधानी
    -मेजबान झामुमो ने तैयारियों में झोंकी ताकत
    रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा की मेजबानी में रविवार को राजधानी में न्याय उलगुलान महारैली का आयोजन हो रहा है। धुर्वा के प्रभात तारा मैदान में दोपहर एक बजे शुरू होनेवाली इस रैली में राष्ट्रीय स्तर के कई नेता शामिल होंगे। यह पहला मौका है, जब झामुमो के आमंत्रण पर इतने सारे नेता एक साथ रांची आ रहे हैं। रैली की तैयारियां पूरी हो गयी हैं। ट्रैफिक व्यवस्था से लेकर सुरक्षा तक के व्यापक इंतजाम किये गये हैं। पूरे शहर को झंडों, बैनरों और पोस्टरों से पाट दिया गया है। कई स्थानों पर तोरण द्वार भी बनाये गये हैं।

    मुख्य मंच और पंडाल तैयार
    प्रभात तारा मैदान में मंच और पंडाल का निर्माण पूरा हो गया है। महारैली के लिए तीन मंच बनाये गये हैं। इनमें एक मुख्य मंच और दो सहायक मंच शामिल हैं। एक मुख्य पंडाल और दो सहायक पंडाल भी बनाये जा रहे हैं, ताकि महारैली में आनेवाले लोगों को गर्मी से बचाया जा सके। पंडालों में दो दर्जन एलइडी स्क्रीन लगाये गये हैं।

    दो हजार जवानों के साथ एटीएस की हिट टीम भी तैनात
    महारैली में सुरक्षा के लिए दो हजार जवानों के साथ एटीएस की हिट टीम को भी तैनात किया गया है। जेड और एसपीजी श्रेणी सुरक्षा के लिए कई डीएसपी की तैनाती की गयी है। अतिथियों की सुरक्षा का इंतजाम उनकी श्रेणी के तहत किया जा रहा है। रांची में पदस्थापित डीएसपी रैंक के चार पुलिस अफसरों को जेड प्लस और एसपीजी सुरक्षा वाले गेस्ट के साथ सुरक्षा में लगाया गया है। रांची के अलावा गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, सरायकेला, पलामू, लातेहार, रामगढ़, बोकारो और धनबाद से इंस्पेक्टर स्तर के 11 अफसरों की तैनाती रांची में की गयी है। जैप के पांच डीएसपी भी रैली की सुरक्षा व्यवस्था में शामिल रहेंगे। इसके अलावा झारखंड एटीएस की हिट टीम को भी रैली स्थल पर तैनात किया गया है।

    सीएम चंपाई ने लिया जायजा
    महारैली की तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शनिवार को प्रभात तारा मैदान पहुंचे। उन्होंने वहां मीडिया से कहा कि हम लोग केंद्र सरकार की नीतियों का पोल खोलने का काम करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर जनता में काफी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि जनता लोकसभा चुनाव में इसका जवाब देगी।

    ये नेता होंगे शामिल
    महारैली में जो नेता शामिल होंगे, उनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी, नेशनल कांफ्रेंस के डॉ फारूक अब्दुल्ला, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, राजद सुप्रीमो लालू यादव, उनके पुत्र तेजस्वी यादव, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह, सुनीता केजरीवाल, तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन, शिवसेना (उद्धव) की प्रियंका चतुर्वेदी, माकपा नेता वृंदा करात, भाकपा माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और अन्य शामिल हैं। चुनावी व्यस्तता की वजह से दक्षिण भारत के कई दिग्गज महारैली में शामिल नहीं हो पायेंगे। झामुमो की ओर से सीएम चंपाई सोरेन, कल्पना सोरेन, राज्य के मंत्री और अन्य नेता मंच पर मौजूद रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंथाल परगना मोटर मजदूर यूनियन के अध्यक्ष अरुण सिंह पर जानलेवा हमला
    Next Article जेल में बंद बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में कराया गया एडमिट
    admin

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version