Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»लोस चुनाव : भाजपा के गढ़ में किसके पाले में गिरेगा बरेली का झुमका!
    राजनीति

    लोस चुनाव : भाजपा के गढ़ में किसके पाले में गिरेगा बरेली का झुमका!

    adminBy adminApril 20, 2024Updated:April 20, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश रामगंगा नदी के किनारे बसा बरेली शहर नाथ नगरी भी है और आला हजरत की विरासत भी संभाले हुए है। मान्यताओं के मुताबिक महाभारत काल का पांचाल क्षेत्र यही था। बांस के फर्नीचर और आंखों के सुरमे के लिए बरेली की देश दुनिया में अलग पहचान है।

    झुमकों के लिए मशहूर बरेली लोकसभा सीट राजनीतिक लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। पिछले करीब तीन दशक से इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक छत्र राज रहा है। उप्र में 25वें नंबर के बरेली संसदीय क्षेत्र में 7 मई को तीसरे चरण में मतदान होगा।

    बरेली लोकसभा सीट का इतिहास

    रुहेलखंड की सबसे अहम बरेली लोकसभा सीट पर अब तक 17 बार चुनाव हुए हैं, जिसमें 8 बार भाजपा ने बाजी मारी है और 6 बार लगातार जीत दर्ज की है। 1952, 1957 में कांग्रेस यहां से जीती थी लेकिन 1962 और 1967 के चुनाव में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस के मुकाबले भारतीय जनसंघ ने यहां से जीत दर्ज की थी। उसके बाद तीन चुनावों में कांग्रेस, भारतीय लोकद और जनता पार्टी सेक्यूलर यहां से जीते। 1981 में कराए गए उपचुनाव में पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद की पत्नी बेगम अबीदा अहमद कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरीं और विजयी रहीं। 1984 के चुनाव में भी वह अपनी सीट बचाने में कामयाब रही थीं। कांग्रेस के लिए अबीदा अमहद की यह जीत आखिरी जीत साबित हुई। 1989 के चुनाव में यहां बीजेपी की ओर से संतोष गंगवार जीते और 2004 तक लगातार 6 बार सांसद रहे। 2009 में कांग्रेस ने यहां कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की। लेकिन 2014 के चुनाव में संतोष गंगवार ने फिर जीत के साथ वापसी की। 2019 के चुनाव में भी यही नतीजा रहा क्योंकि संतोष गंगवार ने सपा-बसपा के साझा उम्मीदवार को हराकर अपनी आठवीं जीत हासिल की। संसद के इतिहास में आठ बार के सांसद बहुत कम बन पाए हैं। खास बात यह है कि यहां पर अब तक समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का खाता तक नहीं खुला है।

    पिछले दो चुनावों का हाल

    2019 के आम चुनाव में बरेली सीट पर भाजपा की ओर से संतोष कुमार गंगवार को मैदान में उतारा गया, जिनके सामने सपा ने भागवत सरन गंगवार को उतारा। संतोष कुमार गंगवार को 565,270 (52.88) वोट मिले तो सपा प्रत्याशी के खाते में 397,988 (37.23) वोट आए। संतोष गंगवार ने 1,67,282 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन तीसरे स्थान पर रहे।

    इससे पहले 2014 के चुनाव में भी भाजपा के संतोष कुमार गंगवार ने जीत हासिल की थी। तब के चुनाव में संतोष गंगवार ने 2,40,685 मतों के अंतर से जीत हासिल कर संसद पहुंचे थे। बसपा प्रत्याशी उमेश गौतम तीसरे और कांग्रेस के प्रवीण सिंह ऐरन चौथे स्थान पर रहे थे।

    किस पार्टी ने किसको बनाया उम्मीदवार

    भाजपा ने इस बार संतोष कुमार गंगवार की जगह योगी कैबिनेट के पूर्व मंत्री छत्रपाल गंगवार को मैदान में उतारा है। सपा-कांग्रेस के गठबंधन में यह सीट सपा के खाते में है। सपा ने पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन को टिकट दिया है। बसपा ने छोटे लाल गंगवार पर दांव लगाया है।

    बरेली सीट का जातीय समीकरण

    बरेली लोकसभा सीट पर करीब करीब 18 लाख मतदाता हैं। राजनीतिक दलों से मिली जानकारी के मुताबिक इसमें सर्वाधिक मुस्लिम मतदाता करीब सात लाख हैं। कुर्मी छह लाख, कश्यप डेढ़ लाख, मौर्य डेढ़ लाख व वैश्य पौने दो लाख, ब्राह्मण व कायस्थ सवा-सवा लाख और सिख व पंजाबी मतदाता करीब एक लाख हैं। बाकी में अन्य वर्ग के वोटर हैं।

    विधानसभा सीटों का हाल

    बरेली संसदीय सीट के तहत 5 विधानसभा सीटें आती हैं जिसमें बरेली, बरेली कैंट, मीरगंज, भोजीपुरा और नवाबगंज सीटें शामिल हैं। भोजीपुरा सीट सपा और बाकी सीटें भाजपा के खाते में हैं।

    दलों की जीत का गणित और चुनौतियां

    बरेली में विकास और चुनौतियां साथ-साथ चलती हैं। जातिगत समीकरण राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भाजपा के छत्रपाल सिंह गंगवार और बसपा के छोटे लाल गंगवार दोनों ही कुर्मी समुदाय से आते हैं, ऐसे में भाजपा को यहां से वोटों के बंटवारे का डर है। वहीं संतोष कुमार गंगवार को टिकट कटने से उनके समर्थकों में नाराजगी भी है। सपा ने पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन को टिकट दिया है। सवर्णों के साथ-साथ अल्पसंख्यक और दलित वर्ग भी में भी उनकी अच्छी पकड़ है। हालांकि भाजपा का यह मजबूत किला है, और हर वर्ग के वोटरों का उसे निरंतर समर्थन मिलता रहा है।

    राजनीतिक विशलेषक प्रवीण वशिष्ठ के अनुसार, पतंगों के इस शहर में यदि बसपा बीजेपी के वोट बैंक खासकर कुर्मी वोटरों में सेंध लगा पाई तो, केवल तब ही बीजेपी उम्मीदवार की उड़ती पतंग खतरे में पड़ सकती है, वर्ना तो वह उड़ ही रही है।

    बरेली से कौन कब बना सांसद

    1952 सतीश चंद्रा (कांग्रेस)

    1957 सतीश चंद्रा (कांग्रेस)

    1962 बृज राज सिंह (जनसंघ)

    1967 बी.बी. लाल (भारतीय जनसंघ)

    1971 सतीश चंद्रा (कांग्रेस)

    1977 राममूर्ति (भारतीय लोकदल)

    1980 निसार यार खां (जनता पार्टी सेक्यूलर)

    1981 आबिदा अहमद (कांग्रेस) उपचुनाव

    1984 अबीदा अहमद (कांग्रेस आई)

    1989 संतोष कुमार गंगवार (भाजपा)

    1991 संतोष कुमार गंगवार (भाजपा)

    1996 संतोष कुमार गंगवार (भाजपा)

    1998 संतोष कुमार गंगवार (भाजपा)

    1999 संतोष कुमार गंगवार (भाजपा)

    2004 संतोष कुमार गंगवार (भाजपा)

    2009 प्रवीण सिंह ऐरन (कांग्रेस)

    2014 संतोष कुमार गंगवार (भाजपा)

    2019 संतोष कुमार गंगवार (भाजपा)

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल के खुफिया विभाग प्रमुख और उप प्रमुख बुधवार से चार दिवसीय चीन दौरे पर जाएंगे
    Next Article जामताड़ा के झामुमो जिलाध्यक्ष नहीं रहे, लंबे समय से थे बीमार
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ‘हूल दिवस’ पर सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि

      June 30, 2026

      अपराध नियंत्रण छोड़ ट्रैफिक चेकिंग में उलझी है पुलिस : कन्हैया सिंह

      June 30, 2026

      तारातला गोदाम हादसा : मैं मदद के लिए चिल्ला रहा था और लोग मोबाइल से रील बना रहे थे

      June 27, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • इंडी गठबंधन ने चुनाव आयोग के एसआईआर व अन्य मुद्दों पर प्रधान न्यायाधीश को भेजा पत्र
      • YRF का महा-मास्टरस्ट्रोक: ‘अल्फा’ की रिलीज से पहले मेकर्स ने थियेटर्स के लिए जारी किए कड़े नियम!
      • राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ‘हूल दिवस’ पर सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि
      • अपराध नियंत्रण छोड़ ट्रैफिक चेकिंग में उलझी है पुलिस : कन्हैया सिंह
      • देवघर में आधी रात मां-बेटे की हत्या, एसपी ने जांच तेज करने के दिए निर्देश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version