Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मनोज तिवारी ने अनिल बलूनी के समर्थन में मांगा वोट, गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
    देश

    मनोज तिवारी ने अनिल बलूनी के समर्थन में मांगा वोट, गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

    adminBy adminApril 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ऋषिकेश। दिल्ली भाजपा नेता एवं सांसद मनोज तिवारी ने बुधवार को यहां पौड़ी गढ़वाल से पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार अनिल बलूनी के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने केन्द्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए लोगों से अनिल बलूनी को वोट देने की अपील की।

    मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आपको प्रणाम करने के लिए दिल्ली से मुझे भेजा है। उन्होंने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में आए हैं तब से भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए भ्रष्टाचारियों को जेल की सलाखों के पीछे भेज रहे हैं। सभी वर्गों के लिए विकास कार्य कर रहे हैं, जिसके चलते गांव-गांव में आज बहनों के घर में टॉयलेट बन गये, उज्जवला गैस योजना के तहत गैस सिलेंडर मिले हैं, पक्के मकान दिए जाने का कार्य भी किया है। गांव की टूटी सड़कों को बनाए जाने का कार्य भी किया है। उत्तराखंड में चारों धाम की यात्रा को सुलभ बनाए जाने के लिए ऑल वेदर सड़क का निर्माण भी किया है।

    उन्होंने कहा कि अब ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि 55 करोड़ लोगों का 5 लाख से इलाज होने लगा है। जो 500 साल से भगवान श्रीराम का मंदिर रुका हुआ था वह मंदिर भी बन गया। तिवारी ने कहा कि अनिल बलूनी को लोकसभा में भेज कर प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करना होगा।

    मनोज तिवारी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह भगवान राम का मंदिर बनाना नहीं चाहते थे, क्योंकि वह सनातन विरोधी हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने संसार में सनातन का झंडा फहराना है, जिसके चलते रामजी का मंदिर भी बना। उन्होंने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि इस बार 400 पार के नारे के साथ नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। इसमें आपका भी सहयोग रहेगा।

    इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। हमें अनिल बलूनी को भारी बहुमत से विजय बनाकर लोकसभा में भेजना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleश्रीराम धर्म के साक्षात प्रतीक और मर्यादा के आदर्श परमपुरुष : आदित्यनाथ
    Next Article पूर्व विधायक राधाकृष्ण किशोर का राजद से इस्तीफा
    admin

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version