Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»दिल्ली में तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू होः मुनीष रायजादा
    राजनीति

    दिल्ली में तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू होः मुनीष रायजादा

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHApril 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । भारतीय लिबरल पार्टी के अध्यक्ष डॉ. मुनीश कुमार रायजादा ने मांग की है कि दिल्ली में तत्काल प्रभाव से राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। डॉ. रायजादा ने जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजे हुए 24 घंटे से ज्यादा हो गए हैं। इससे राज्य में संवैधानिक संकट पैदा हो गया है।

    रायजादा ने कहा कि एक मुख्यमंत्री के काम में अपने कैबिनेट मंत्रियों और नौकरशाहों से मिलना, फाइलों का अध्ययन करना, लोगों से बातचीत करना और राज्य के मुद्दों पर चर्चा करना शामिल है। केवल कागजों पर हस्ताक्षर करना ही मुख्यमंत्री का काम नहीं है। दिल्ली के मुख्यमंत्री को सरकार को सुचारु रूप से चलाने के लिए उपराज्यपाल के साथ मिलकर समन्वय करना होगा।

    उन्होंने कहा कि जेल में बैठा मुख्यमंत्री इन कर्तव्यों का निर्वहन नहीं कर सकता। इससे राज्य में संवैधानिक संकट पैदा हो गया है। डॉ. रायजादा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जेल से सरकार चलाकर संविधान को कमजोर कर रहे हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ के तहत काम करते हैं।

    डॉ. रायजादा ने कहा, “जेल से मुख्यमंत्री के रूप में काम करना गोपनीयता की शपथ का उल्लंघन है, क्योंकि केजरीवाल को प्रदान की गई फाइलें और दस्तावेज पहले जेल अधिकारी देखेंगे।” यह संविधान के प्रावधानों को कमजोर करता है।” इन सबको ध्यान में रखते हुए डॉ. रायजादा ने केंद्र सरकार से इस सरकार को बर्खास्त कर दिल्ली राज्य में तुरंत राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।

    उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को सत्ता का लालच है। अगर ऐसा न होता तो केजरीवाल राखी बिडलान जैसी नेत्री को मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त करके इस संवैधानिक संकट से आसानी से बच सकते थे। राखी ने अन्ना आंदोलन के दौरान अरविंद केजरीवाल का समर्थन किया था और तीन बार निर्वाचित विधायक हैं।केजरीवाल में थोड़ी भी नैतिकता बची होती, तो वह उदाहरण के तौर पर दलित समुदाय से आने वाली राखी बिडलान को मुख्यमंत्री नियुक्त कर सकते थे। इससे दलित समुदाय के उत्थान और महिला सशक्तिकरण के लिए एक बहुत मजबूत संकेत जाता।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सपरिवार दिउड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना
    Next Article नवादा के डीएम -एसपी हटाए जाने से चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों में भूचाल
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान

      June 16, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

      June 11, 2025

      लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version