Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी ने गंवाई बढ़त
    बिजनेस

    शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी ने गंवाई बढ़त

    adminBy adminApril 18, 2024Updated:April 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज बढ़त के साथ कारोबार होता नजर आ रहा है। हालांकि शुरुआती कारोबार में बाजार पर बिकवालों का जोर बनता नजर आ रहा है। इसके बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक लगातार हरे निशान में बने हुए हैं। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.03 प्रतिशत और निफ्टी 0.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

    शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से एचडीएफसी लाइफ, बीपीसीएल, अडाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 2.46 प्रतिशत से लेकर 1.67 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर एचसीएल टेक्नोलॉजी, अपोलो हॉस्पिटल, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी और नेस्ले के शेयर 1.49 प्रतिशत से लेकर 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,092 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,543 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 549 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 13 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 17 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 30 शेयर हरे निशान में और 20 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 239.42 अंक की मजबूती के साथ 73,183.10 के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही ये सूचकांक उछल कर 73,295.80 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से ये सूचकांक गिरता चला गया। हालांकि बीच-बीच में खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश भी की। इसके बावजूद शुरुआती कारोबार में फिलहाल बिकवाल हावी नजर आ रहे हैं। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 21.47 अंक की बढ़त के साथ 72,965.15 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 64.45 अंक की मजबूती के साथ 22,212.35 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते खरीदारी का सपोर्ट मिलने के कारण ये सूचकांक उछल कर 22,270.65 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद मुनाफावसूली शुरू हो जाने की वजह से इस सूचकांक में भी गिरावट आ गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 23.65 अंक की तेजी के साथ 22,171.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 456.10 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,943.68 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 124.60 अंक यानी 0.56 प्रतिशत फिसल कर 22,147.90 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमतदाता सूची में 65 विद्यार्थियों ने दर्ज कराया अपना नाम
    Next Article सर्राफा बाजार में जारी तेजी पर ब्रेक, सोना और चांदी में मामूली गिरावट
    admin

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, फीकी पड़ी सोने और चांदी की चमक

      June 9, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, हरे निशान में सेंसेक्स और निफ्टी

      June 9, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में तेजी का रुख

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version