Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»शहडोल लोकसभा: ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें स्ट्रांग रूम में जमा, कक्ष किया गया सील
    राज्य

    शहडोल लोकसभा: ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें स्ट्रांग रूम में जमा, कक्ष किया गया सील

    adminBy adminApril 20, 2024Updated:April 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अनूपपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के मतदान समाप्त होने के बाद 20 अप्रैल की तड़के लोकसभा क्षेत्र के सभी 2199 केन्द्रों की ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें मतदान दलों से प्राप्त कर सामग्री वापसी के बाद सभी जिलों के निर्वाचन अधिकारी विधानसभावार स्ट्रांग रूम में व्यवस्थित रूप से रखकर कक्ष को सील किया गया। समस्त स्ट्रांग रूमों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों के द्वारा निगरानी भी की जा रही है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 4 जून को प्रातः 08 बजे से मतगणना का कार्य प्रारंभ किया जायेगा।

    अनूपपुर जिले के समस्त 699 मतदान केन्द्रों की ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें मतदान दलों से प्राप्त कर सामग्री वापसी केन्द्र पॉलिटेक्निक महाविद्यालय अनूपपुर में विधानसभावार स्ट्रांग रूम में व्यवस्थित रूप से रख, कक्ष को सील किया गया।

    शहडोल संसदीय क्षेत्र में कुल 63.73% मतदान हुआ, जिसमें विधानसभा अनूपपुर में 62.31%, कोतमा में 62.50%,

    जैतपुर में 67.50%, जयसिंहनगर में 70.07%, पुष्पराजगढ़ में 64.90%, बड़वारा में 60.01%, बांधवगढ़ में 61.50% एवं मानपुर विधानसभा में 60.10% मतदान हुआ हैं।

    लोकसभा निर्वाचन 2024 की निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई। निर्वाचन संपन्न कराकर वापस आने पर मतदान दलों का मतदान सामग्री वापसी केन्द्र पॉलिटेक्निक महाविद्यालय अनूपपुर में स्वागत किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा शहडोल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफीसर आशीष वशिष्ठ ने निर्वाचन प्रक्रिया में लगे समस्त अधिकारियों कर्मचारियों के परिश्रम एवं लगन की सराहना की। मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारी तथा सुरक्षा बल को सामग्री जमा कराने के बाद सामग्री जमा स्थल के बाहरी प्रांगण में भोजन की व्यवस्था की गई थी, जहां मतदान कराकर लौटे मतदान दल के लोगों ने स्वरुचि भोज किया। मतदान दलों के मतदान कार्मिकों ने जिला प्रशासन द्वारा मतदान केन्द्रों में की गई व्यवस्था तथा सामग्री वितरण, वापसी के प्रबंधन, भोजन, स्वल्पाहार आदि की नायाब व्यवस्था की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

    शहडोल संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर आशीष वशिष्ठ ने अनूपपुर जिले सहित संपूर्ण शहडोल संसदीय क्षेत्र के समस्त मतदाताओं जिन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, उनकी सराहना करते हुये कहा कि प्रशासन को आप सभी पर गर्व है। उन्होंने कहा जो लोग इस बार किसी कारणवश मतदान नही कर पाएं वे अगली बार अवश्य मतदान कर अपना कर्तव्य निभाएं और जिन्होंने इस बार मतदान कर जिले का मान बढाया है वे जिम्मेदारी की इस राह में सतत् रूप से आगे बढें और शतप्रतिशत मतदान को प्राप्त कर लोकतंत्र को सशक्त करने में सहयोग करें। उन्होंने जिले के सभी पत्रकारों के कार्य की सराहना करते हुये आभार व्यक्त किया कि आप सभी का सहयोग प्रशासन को मतदाता जागरूकता के अभियान से लेकर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने में सतत् रूप से मिला। लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ की भूमिका सराहनीय रही।

    शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने के लिए कलेक्टर ने व्यक्त किया आभार

    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष वशिष्ठ ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए 19 अप्रैल 2024 को अनूपपुर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र कोतमा, अनूपपुर एवं पुष्पराजगढ़ में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न कराने के लिए निर्वाचन में लगे समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा अनूपपुर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।

    शहडोल में संभागायुक्त बीएस जामोद ने देर रात पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में बने स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया। तीनों जिला मुख्यालय में उनके उनके विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम को सुरक्षित रखा गया है। वहीं जो मतदान दलपहुंच रहे थे उनका सम्मान भी किया जा रहा था। महिला मतदान कर्मियों ने भी ईवीएम जमा करते समय जमकर सेल्फी ली।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रपति ने महावीर जयंती की शुभकामनाएं दीं
    Next Article आईएसएल 2023-24 : सेमीफाइनल में स्थान पक्का करने उतरेंगे चेन्नइयन एफसी, गोवा
    admin

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version