Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों पर भी चौतरफा दबाव
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों पर भी चौतरफा दबाव

    adminBy adminApril 16, 2024Updated:April 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से लगातार दूसरे दिन गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के कारोबार के दौरान अमेरिकी बाजार में घबराहट का माहौल बना रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजारों में आज गिरावट का माहौल नजर आ रहा है।

    मिडिल ईस्ट में संकट गहराने और बॉन्ड यील्ड में आई तेजी की वजह से अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव में कारोबार करते रहे। डाउ जॉन्स लगातार छठे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 1.20 प्रतिशत टूट कर 5,061.82 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 290.08 अंक यानी 1.79 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 15,885.02 अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 37,656.96 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.38 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,965.53 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स ने 0.43 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,045.11 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स 96.26 अंक यानी 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,026.58 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजार में भी आज चौतरफा दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 8 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि सेट कंपोजिट इंडेक्स में आज कारोबार नहीं हो रहा है। गिफ्ट निफ्टी 136.50 अंक यानी 0.61 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,216 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 1.29 प्रतिशत लुढ़क कर 3,142.63 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।

    निक्केई इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट आई है। फिलहाल ये सूचकांक 867.72 अंक यानी 2.21 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 38,365.08 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स भी 570.56 अंक यानी 2.79 प्रतिशत की जबरदस्त कमजोरी के साथ 19,879.21 अंक के स्तर तक गिर गया है। कोस्पी इंडेक्स भी फिलहाल 2.39 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 2,606.70 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 320.90 अंक यानी 1.97 प्रतिशत टूट कर 16,279.56 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 127.76 अंक यानी 1.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,159.12 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.44 प्रतिशत गिर कर 3,013.84 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकच्चा तेल 91 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर
    Next Article घरेलू शेयर बाजार में गिरावट जारी, लिवाली के बावजूद लाल निशान में निफ्टी और सेंसेक्स
    admin

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, फीकी पड़ी सोने और चांदी की चमक

      June 9, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, हरे निशान में सेंसेक्स और निफ्टी

      June 9, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में तेजी का रुख

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version