Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, April 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड हाई कोर्ट में ट्रैफिक एसपी सशरीर हाजिर, कोर्ट ने अगली सुनवाई में फिर बुलाया
    Top Story

    झारखंड हाई कोर्ट में ट्रैफिक एसपी सशरीर हाजिर, कोर्ट ने अगली सुनवाई में फिर बुलाया

    adminBy adminApril 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड हाई कोर्ट में राजधानी रांची में लचर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर दाखिल जनहित याचिका की सुनवाई बुधवार को हुई। कोर्ट के आदेश के आलोक में ट्रैफिक एसपी कोर्ट में सशरीर उपस्थित हुए। कोर्ट ने उनसे मौखिक कहा कि रांची शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार धरातल पर दिखे, यह सुनिश्चित करें। रांची शहर में खासकर महात्मा गांधी मार्ग (मेन रोड), लालपुर चौक, किशोरी यादव चौक पर यातायात व्यवस्था पर विशेष फोकस रखें। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें।

    कोर्ट ने रांची नगर निगम से जानना चाहा कि मल्टी स्टोरेज पार्किंग की क्या व्यवस्था है। इस पर बताया गया कि हिनू, साधु मैदान कोकर, सुजाता चौक के पास मल्टी स्टोरेज पार्किंग व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए जमीन अधिग्रहण पर बातचीत चल रही है। कोर्ट ने मौखिक कहा कि रांची शहर में ऐसा देखा जाता है कि सड़कों पर ऑटो चालक रास्ते का अतिक्रमण करते हैं, चौक-चौराहों पर बड़ी संख्या में ऑटो खड़े रहते हैं, जिससे जाम लोगों को समस्या होती है। रांची नगर निगम की ओर से अधिवक्ता एलसीएन शाहदेव ने पैरवी की। राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता गौरव राज ने पैरवी की।

    एसपी से कोर्ट ने जानना चाहा कि शहर में टेंपो चालकों के लिए क्या पार्किंग की व्यवस्था है? कोर्ट ने यह भी कहा कि मेन रोड में कई वाहन चालक बगैर हेलमेट के चलते हैं। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस को सघन चेकिंग अभियान लगातार चलाने की जरूरत है। रात में मेन रोड में फुटपाथ दुकानदार सड़कों पर बाजार लगाते हैं, जिससे लोगों का चलना दुर्लभ हो जाता है।

    ट्रैफिक एसपी की ओर से कोर्ट को बताया गया कि हेलमेट चेकिंग अभियान लगातार चलती रहती है। सीसीटीवी के माध्यम से भी हेलमेट नहीं पहनने वालों का ऑनलाइन चालान काटता है। ट्रैफिक सिग्नल में लाइट के खराब होने पर उसे बदला जाता है। वाहनों में काला शीशा लगाने वाले, हेलमेट नहीं पहनने वालों के खिलाफ स्पेशल ड्राइव चलाकर चालान भी काटा जाता है।

    कोर्ट ने मामले की सुनवाई 23 अप्रैल निर्धारित करते हुए ट्रैफिक एसपी को निर्देश दिया कि वह अगली सुनवाई में रांची शहर में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए उठाए जा रहे कदमों के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करें। कोर्ट ने अगली सुनवाई में भी रांची ट्रैफिक एसपी को सशरीर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोकसभा चुनाव: बिहार में पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को, 38 उम्मीदवार मैदान में
    Next Article जमशेदपुर में तस्करी के छह आरोपित गिरफ्तार, 53 किलो गांजा बरामद
    admin

      Related Posts

      सूचना आयुक्त नियुक्ति पर फिर अटका मामला, राज्यपाल ने लौटाई फाइल

      April 23, 2026

      रिम्स में एंबुलेंस सेवाओं पर सख्ती, हर वाहन की होगी निगरानी

      April 23, 2026

      बंगाल में परिवर्तन की दहलीज पर खड़ा आदिवासी समाज भाजपा की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा : चंपाई सोरेन

      April 22, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विधानसभा चुनाव : बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62% और तमिलनाडु में 56% वोटिंग; मुर्शिदाबाद और नौदा में बम धमाके
      • सूचना आयुक्त नियुक्ति पर फिर अटका मामला, राज्यपाल ने लौटाई फाइल
      • रिम्स में एंबुलेंस सेवाओं पर सख्ती, हर वाहन की होगी निगरानी
      • आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया
      • बंगाल में परिवर्तन की दहलीज पर खड़ा आदिवासी समाज भाजपा की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा : चंपाई सोरेन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version