रांची। राज्य के 32 शहरी निकायों में अवस्थित आश्रय गृहों में शरद ऋतों एवं सामान्य अवधि के लिए मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करने तथा आश्रयगृहों के वार्षिक अनुदान के तहत 45 लाख 25 हजार रुपये आवंटित किए गये। रांची नगर निगम में सबसे अधिक आठ आश्रय गृहों के लिए आठ लाख रुपये दिए गये हैं।
वहीं, बुंडू नगर पंचायत, खूंटी नगर पंचायत, सिमडेगर नगर परिषद, गुमला नगर परिषद, लोहरदगा, लातेहार, सरायकेला, दुमका, साहेबगंज,चाइबासा, चक्रधरपुर, जुगसलाई में एक आश्रगृह के लिए 75 हजार रुपश्, धनबाद में तीन लाख, चिरकुंडा, हजारीबाग, झुमरीतिलैया, इत्यादि शहरों में आश्रयगृहों की संख्या के अनुसार राशि आवंटित की गयी है। जमशेदपुर में छह आश्रय गृहों के लिए 5।25 लाख रुपये दिए गये हैं।