Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, December 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»नीट पेपर लीक मामले का मास्टर माइंड संजीव मुखिया गिरफ्तार
    देश

    नीट पेपर लीक मामले का मास्टर माइंड संजीव मुखिया गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarApril 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को गुरुवार की रात पटना से बिहार स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और आर्थिक अपराध यूनिट (ईओयू) की संयुक्त कार्रवाई के दाैरान पटना से गिरफ्तार कर लिया गया है। संजीव मुखिया पर तीन लाख का इनाम घोषित किया था।

    ईओयू के एडीजी नैय्यर हसनैन ख़ान ने शुक्रवार काे बताया कि नीट पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया मुख्य आरोपी है और वह लंबे समय से फरार था। 10 अप्रैल को बिहार पुलिस ने संजीव मुखिया पर 3 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।उन्हाेंने बताया कि गुरुवार की रात मिले एक इनपुट के आधार पर दानापुर थाना क्षेत्र के शागुनामोर स्थित एक अपार्टमेंट से ईओयू और बिहार एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई के बाद नीट पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को गिरफ्तार किया है। इस पूरे ऑपरेशन के दौरान दानापुर पुलिस का पूरा सहयोग रहा। एसटीएफ संजीव मुखिया से पूछताछ जारी है।

    उल्लेखनीय है कि संजीव मुखिया पहले नूरसराय हॉर्टिकल्चर कॉलेज में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत था। उस पर आरोप है कि उसने नीट परीक्षा में छात्रों से 40-40 लाख रुपये लेकर प्रश्नपत्र लीक किया। यह कोई पहला मामला नहीं है, जिसमें उसका नाम सामने आया हो। वर्ष 2016 की सिपाही भर्ती परीक्षा में भी पेपर लीक मामले में उसका नाम जुड़ा था। इसके अलावा, बीपीएससी शिक्षक बहाली घोटाले में वह पहले ही जेल जा चुका है। चौंकाने वाली बात यह है कि उसका बेटा डॉ. शिव कुमार, जो पीएमसीएच से एमबीबीएस कर चुका है, फिलहाल जेल में है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहमें बुराई को खत्म करने के लिए दिखानी होगी ताकत ः भागवत
    Next Article बांदीपुरा मुठभेड़ में मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर अल्ताफ लाली
    shivam kumar

      Related Posts

      देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी

      December 27, 2025

      इतिहास के पन्नों में 28 दिसंबर : भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की नींव और राष्ट्रभक्ति की चेतना

      December 27, 2025

      धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Online-Casino Guide für deutsche Spieler | Ausgabe 573
      • AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं
      • कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल
      • देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी
      • इतिहास के पन्नों में 28 दिसंबर : भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की नींव और राष्ट्रभक्ति की चेतना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version