भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्थापना दिवस मना
रांची। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) के स्थापना दिवस पर झारखंड प्रदेश एनएसयूआइ के पूर्व अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने कहा कि एनएसयूआइ छात्रों और युवाओं की आवाज है।
दुबे ने बुधवार को कहा कि एनएसयूआइ केवल छात्र संगठन नहीं, बल्कि यह एक वैचारिक आंदोलन है जिसने देश के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूती दी है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआइ की स्थापना वर्ष 1971 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने की थी, जिसका उद्देश्य युवाओं को प्रगतिशील विचारों से जोड़ते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाना था। बीते वर्षों में संगठन ने शिक्षा, रोजगार और छात्र अधिकारों के लिए कई ऐतिहासिक संघर्ष किया है।
उन्होंने कहा कि एनएसयूआइ ने देशभर में छात्रों की आकांक्षाओं को स्वर दिया है। यह संगठन छात्र जीवन में राजनीतिक चेतना और सामाजिक जिÞम्मेदारी का बीज बोता है। मौजूदा दौर में जब शिक्षा प्रणाली और युवाओं को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है,ऐसे में एनएसयूआइ जैसे संगठनों की जिÞम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।