Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»विपक्ष का सिद्धांत परिवार का साथ-परिवार का विकास : नरेन्द्र मोदी
    देश

    विपक्ष का सिद्धांत परिवार का साथ-परिवार का विकास : नरेन्द्र मोदी

    shivam kumarBy shivam kumarApril 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -प्रधानमंत्री ने वाराणसी में 3,900 करोड़ की 44 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
    वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में शुक्रवार को 3,880 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। यहां प्रधानमंत्री माेदी ने जनसभा में अपने संबोधन की शुरुआत भोजपुरी में करते हुए कहा कि काशी हमार हौ, हम काशी के हईं। उन्होंने पिछले एक दशक में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया और विपक्ष को कटघरे में खड़ा किया।

    प्रधानमंत्री माेदी ने यहां 44 परियाेजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद जनसभा में कहा कि काशी की जनता आज विकास का उत्सव मनाने के लिए एकत्रित हुई है। पिछले 10 वर्षों में काशी ने विकास की गति पकड़ी है। काशी ने आधुनिक समय को पकड़ा है। आज काशी सिर्फ पुरातन नहीं, मेरी काशी प्रगतिशील भी है। काशी पूर्वांचल के आर्थिक नक्शे के केन्द्र में है। जिस काशी को महादेव चलाते हैं, वही काशी आज विकास के रथ को खींच रही है। कनेक्टेविटी, नल से जल पहुंचाने का अभियान, खेल, शिक्षा के क्षेत्र में हो रहा विकास पूर्वांचल के विकास में मील का पत्थर साबित होने वाली हैं। काशी और पूर्वांचल के लोगों को ढेर सारी बधाई देता हूं।

    ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें याद करते हुए मोदी ने कहा कि फुले के अभियान को आज हम आगे बढ़ा रहे हैं। हम देश के लिए उस विचार को लेकर चलते हैं जिसका समर्पित भाव है, सबका साथ सबका विकास। जो लोग सत्ता के लिए दिन रात खेल खेलते रहते हैं, उनका सिद्धांत है परिवार का साथ-परिवार का विकास। आज पूर्वांचल के परिवारों विशेष कर मेहनतकस बहनों को विशेष बधाई देता हूं। इन बहनों ने बता दिया है कि अगर भरोसा किया जाए तो इतिहास बन जाता है। बनास डेयरी से जुड़े किसानों को बोनस दिया गया है। यह आपकी परिश्रम का तोहफा है। बनास डेयरी ने काशी के हजारों परिवारों की तकदीर बदल दी है। सपनों को नई उड़ान दी। पूर्वांचल की यह बहनें लखपति दीदी बन गयी हैं। यह तरक्की बनारस और यूपी के साथ ही पूरे देश में भी दिखाई दे रही है। आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूग्ध उत्पादक देश है। पिछले दस सालों में दोगुने से भी ज्यादा दुग्ध उत्पादन में वृद्धि हुई है। यह एक सफलता एक दिन में नहीं मिली है। सरकार ने किसानों को कई सुविधाएं दी हैं। पशुधन बचाने के लिए मुफ्त वैक्सीन लगाई जा रही है। देश में 20 हजार से ज्यादा सहकारी समितियों को पुन: खड़ा किया गया है। राष्ट्रीय गोकुल मिशन चल रहा है। यह सब इसलिए किया जा रहा है कि पशुपालकों की स्थिति में बदलाव हो। बनास डेयरी ने यहां गीर गायों का वितरण भी किया है। उनकी संख्या बढ़ रही है। यह डेयरी पूर्वांचल के एक लाख किसानों से दूध कलेक्ट कर रही है।

    आयुष्मान योजना के संबंध में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आप ने तीसरी बार मुझे अवसर दिया तो मैंने सेवक की तरह सेवा करने की कोशिश की। कुछ वापस करने का प्रयास किया। अब इलाज के लिए जमीन बेचने, कर्ज लेने की मजबूरी, दर दर भटकने की बेबसी नहीं है। आज भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। आज यूपी ने अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने यूपी के एक जिला एक उत्पाद से जुड़े विभिन्न जिलों के विशेष उत्पादों का भी जिक्र किया। इसी प्रकार प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी के साथ प्रदेश और देश में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया। इस मौके पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रशाद माैर्य, ब्रजेश पाठक समेत अन्य मंत्री व भाजपा के स्थानीय नेता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी पहुंचते ही सामूहिक दुष्कर्म मामले पर अधिकारियों से ली जानकारी
    Next Article कोर्ट ने तहव्वुर राणा को 18 दिन एनआईए की कस्टडी में भेजा
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version