Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री मोदी आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी और मध्य प्रदेश के ईसागढ़ में
    देश

    प्रधानमंत्री मोदी आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी और मध्य प्रदेश के ईसागढ़ में

    shivam kumarBy shivam kumarApril 11, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे । वो उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 3,880 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकर्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वो मध्य प्रदेश के ईसागढ़ में गुरु जी महाराज मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने प्रधानमंत्री के दोनों राज्यों के कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी अपने एक्स अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दोनों का कार्यक्रम का विवरण साझा किया है।

    पीआईबी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश केवाराणसी में सवेरे 11 बजे 3,880 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वो इसके बाद मध्य प्रदेश जाएंगे और अपराह्न लगभग 3:15 बजे ईसागढ़ में गुरु जी महाराज मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। प्रधानमंत्री इसके अलावा शाम लगभग 4:15 बजे आनंदपुर धाम में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। मोदी इस अवसर पर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

    प्रधानमंत्री के उत्तर प्रदेश में कार्यक्रम

    प्रधानमंत्री वाराणसी में 3,880 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मोदी अवसंरचना के विकास विशेष रूप से वाराणसी में सड़क संपर्क बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप इस क्षेत्र में विभिन्न सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री इसके अलावा वाराणसी रिंग रोड और सारनाथ के बीच एक सड़क पुल, भिखारीपुर और मंडुआडीह क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर और वाराणसी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एनएच -31 पर 980 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से एक राजमार्ग अंडरपास सड़क सुरंग की आधारशिला भी रखेंगे।

    प्रधानमंत्री विद्युत अवसंरचना को प्रोत्साहन देते हुए वाराणसी मंडल के जौनपुर, चंदौली और गाजीपुर जिलों के दो 400 केवी और एक 220 केवी पारेषण उपकेंद्र और संबंधित पारेषण लाइनों का उद्घाटन करेंगे। इनकी लागत 1,045 करोड़ रुपये से अधिक है। मोदी वाराणसी के चौकाघाट में 220 केवी पारेषण उपकेंद्र गाजीपुर में 132 केवी पारेषण उपकेंद्र और वाराणसी नगर विद्युत वितरण प्रणाली की आधारशिला भी रखेंगे। इनकी लागत लगभग 775 करोड़ रुपये से अधिक है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुरक्षा कर्मियों के लिए सुविधाओं में सुधार के लिए पुलिस लाइन में ट्रांजिट हॉस्टल और पीएसी रामनगर परिसर में बैरकों का उद्घाटन करेंगे। वो पुलिस लाइन में विभिन्न पुलिस थानों में नए प्रशासनिक भवनों और एक आवासीय छात्रावास की आधारशिला भी रखेंगे।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभी के लिए शिक्षा सुनिश्चित करने के अपने दृष्टिकोण के अनुरूप पिंडरा में एक सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज, बड़की गांव में सरदार वल्लभभाई पटेल सरकारी कॉलेज, 356 ग्रामीण पुस्तकालयों और 100 आंगनवाड़ी केंद्रों सहित विभिन्न परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत 77 प्राथमिक स्कूल भवनों के नवीनीकरण और वाराणसी के चोलापुर में कस्तूरबा गांधी स्कूल के लिए एक नए भवन के निर्माण की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री शहर में खेल अवसंरचना को प्रोत्साहन देने के लिए उदय प्रताप कॉलेज में फ्लडलाइट और दर्शक दीर्घा के साथ सिंथेटिक हॉकी टर्फ तथा शिवपुर में एक मिनी स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे।

    प्रधानमंत्री मोदी गंगा नदी में सामने घाट और शास्त्री घाट के पुनर्विकास, 345 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से जल जीवन मिशन के अंतर्गत 130 ग्रामीण पेयजल योजनाओं, वाराणसी के छह नगरपालिका वार्डों के सुधार और वाराणसी के विभिन्न स्थलों पर भू-निर्माण और मूर्तिकला प्रतिष्ठानों का भी उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री वाराणसी में कारीगरों के लिए एमएसएमई यूनिटी मॉल, मोहनसराय में ट्रांसपोर्ट नगर योजना के अवसंरचना विकास कार्यों, डब्ल्यूटीपी भेलूपुर में 1 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र, 40 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक हॉल और विभिन्न पार्कों के सौंदर्यकरण की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को पहली बार आयुष्मान वय वंदना कार्ड भी वितरित करेंगे। मोदी तबला, पेंटिंग, ठंडाई, तिरंगा बर्फी सहित विभिन्न स्थानीय वस्तुओं और उत्पादों को भौगोलिक संकेत (जीआई) प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। बनास डेयरी से जुड़े उत्तर प्रदेश के दुग्ध आपूर्तिकर्ताओं को 105 करोड़ रुपये से अधिक का बोनस भी हस्तांतरित करेंगे।

    प्रधानमंत्री के मध्य प्रदेश में कार्यक्रम

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में ईसागढ़ तहसील के आनंदपुर धाम जाएंगे। श्री मोदी गुरु जी महाराज मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना करेंगे। प्रधानमंत्री आनंदपुर धाम स्थित मंदिर परिसर का भ्रमण भी करेंगे। आनंदपुर धाम की स्थापना आध्यात्मिक और परोपकारी उद्देश्यों के लिए की गई है। 315 हेक्टेयर में फैले इस क्षेत्र में 500 से अधिक गायों के साथ एक आधुनिक गौशाला है और श्री आनंदपुर ट्रस्ट परिसर के अंतर्गत कृषि गतिविधियां संचालित की जाती हैं। ट्रस्ट सुखपुर गांव में चैरिटेबल अस्पताल, सुखपुर और आनंदपुर में स्कूल और देशभर में विभिन्न सत्संग केंद्रों का संचालन कर रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसड़क दुर्घटना में तीन युवा घायल, एक गंभीर
    Next Article केंद्रीय गृहमंत्री शाह दो दिवसीय दौरे पर चेन्नई पहुंचे
    shivam kumar

      Related Posts

      लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकतंत्र में ज्यादा से ज्यादा जनभागीदारी पर दिया जोर

      June 16, 2026

      ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को मिली ज़मानत

      June 15, 2026

      टीएमसी अभिषेक बनर्जी पर एक और एफआइआर, अंफान राहत कोष में 250 करोड़ के घोटाले का आरोप

      June 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हजारीबाग कोल माइंस दफ्तर में तोड़फोड़, वीडियो फुटेज से एक आरोपी गिरफ्तार
      • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकतंत्र में ज्यादा से ज्यादा जनभागीदारी पर दिया जोर
      • अमेरिका के कैलिफोर्निया में एयर फोर्स का बी-52 बॉम्बर क्रैश, आठ लोगों की मौत
      • नेपाल में चीन के सहयोग से चल रही परियोजनाओं में तेजी आने की उम्मीद
      • एक्शन छोड़ कॉमेडी की राह पर सूर्या! नेल्सन संग फिल्म की चर्चा तेज
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version