Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»राजद का भाजपा पर निशाना, कहा- मोदी सरकार फेल, देश में अघोषित आपातकाल, सीजेआइ पर टिप्पणी संविधान पर हमला
    झारखंड

    राजद का भाजपा पर निशाना, कहा- मोदी सरकार फेल, देश में अघोषित आपातकाल, सीजेआइ पर टिप्पणी संविधान पर हमला

    shivam kumarBy shivam kumarApril 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने बयान जारी कर गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दुबे द्वारा सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना पर दिया गया बयान न केवल लोकतंत्र के लिए खतरा है, बल्कि यह सीधे-सीधे संविधान पर प्रहार है। निशिकांत दुबे ने हाल ही में एक विवादास्पद बयान में वक्फ संशोधन कानून पर सुप्रीम कोर्ट की संभावित रोक को लेकर चेतावनी दी थी कि ऐसा हुआ तो देश में धार्मिक युद्ध छिड़ जायेगा और इसकी जिÞम्मेदारी खुद मुख्य न्यायाधीश की होगी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए यादव ने कहा, यह धमकी नहीं, संविधान की आत्मा पर हमला है। बाबा साहब अंबेडकर द्वारा निर्मित चट्टानी संविधान को चुनौती देना शर्मनाक और निंदनीय है।

    यादव ने आरोप लगाया कि दुबे की यह टिप्पणी दर्शाती है कि भाजपा अगर पूर्ण बहुमत में आती है तो वह संविधान को बदलने का प्रयास कर सकती है। उन्होंने कहा, धर्म और जाति के नाम पर समाज में ध्रुवीकरण की राजनीति करना और न्यायपालिका को धमकाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

    राजद नेता ने कहा कि निशिकांत दुबे न सिर्फ झारखंड जैसे प्राकृतिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य का अपमान कर रहे हैं, बल्कि गोड्डा की गरिमा भी गिरा रहे हैं। ऐसे नेताओं का सामाजिक बहिष्कार किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि दुबे की इस टिप्पणी के करीब 10 घंटे बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसे दुबे की ‘निजी राय’ बताया, लेकिन यादव का कहना है कि देश अब इसे इतनी आसानी से नहीं भूलेगा, क्योंकि भाजपा के कई नेता लगातार समाज को धर्म और जाति के आधार पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं।

    यादव ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि, मोदी सरकार तमिलनाडु के राज्यपाल, उपराष्ट्रपति से लेकर सांसदों तक, सभी के जरिए सुप्रीम कोर्ट और मुख्य न्यायाधीश पर असंवैधानिक टिप्पणियां करवा रही है। यह न केवल न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुंचाता है, बल्कि यह देश को अघोषित आपातकाल की ओर धकेल रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखतरनाक है अदालतों का ‘सुपर संसद’ बन जाना: उपराष्ट्रपति
    Next Article निशिकांत दुबे का बयान मोदी सरकार की सोची-समझी साजिश: दीपिका पांडेय
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version