Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»साप्ताहिक शेयर बाजार समीक्षा : दो दिन की छुट्टी के बावजूद स्टॉक मार्केट में रही तूफानी तेजी
    बिजनेस

    साप्ताहिक शेयर बाजार समीक्षा : दो दिन की छुट्टी के बावजूद स्टॉक मार्केट में रही तूफानी तेजी

    shivam kumarBy shivam kumarApril 20, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – सेंसेक्स और निफ्टी 4.5 प्रतिशत तक की साप्ताहिक उछाल के साथ हुआ साप्ताहिक कारोबार का अंत
    नई दिल्ली। पिछले सप्ताह 14 और 18 अप्रैल को छुट्टी होने के बाद कारण सिर्फ तीन दिन के कारोबारी सप्ताह में भी घरेलू शेयर बाजार ने साप्ताहिक आधार पर जबरदस्त तेजी का प्रदर्शन किया। इस तेजी के कारण घरेलू शेयर बाजार फरवरी 2021 के बाद की सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहा। अंबेडकर जयंती की छुट्टी के बाद 15 अप्रैल को शुरू होकर 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी के पहले यानी गुरुवार 17 अप्रैल तक के कारोबारी सप्ताह के दौरान बीएसई का सेंसेक्स 3,395.94 अंक यानी 4.51 प्रतिशत की मजबूती के साथ 78,553.20 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई के निफ्टी ने सिर्फ तीन दिन के कारोबारी सप्ताह में 1,023.10 अंक यानी 4.48 प्रतिशत की उछाल के साथ 23,851.65 अंक के स्तर पर साप्ताहिक कारोबार का अंत किया।

    14 से 17 अप्रैल तक के कारोबारी सप्ताह के दौरान बीएसई का लार्जकैप इंडेक्स 4.40 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। इस सूचकांक में शामिल एक्सिस बैंक, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी, इंडसइंड बैंक, संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल, मैक्रोटेक डेवलपर्स, जिंदल स्टील एंड पावर और मैनकाइंड फार्मास्यूटिकल्स के शेयर जबरदस्त लाभ कमा कर टॉप गेनर्स की सूची में शामिल हुए। इसी तरह बीएसई के मिडकैप इंडेक्स ने 3 दिन के कारोबारी सप्ताह के दौरान 4 प्रतिशत की मजबूती हासिल की। इस इंडेक्स में शामिल मजगांव डॉक शिपबिल्डर्स, न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी, जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज, इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी, एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स और थर्मैक्स के शेयर 10 से 19 प्रतिशत तक की मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे।

    पिछले सप्ताह के कारोबार में स्मॉलकैप इंडेक्स सबसे अधिक 4.7 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा। इस इंडेक्स में शामिल कंपनियों में से मरकरी ईवी टेक्नोलॉजी, क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज, ऑप्टिमस इंफ्राकॉम, गरवारे हाईटेक फिल्म, क्यूपिड, फाइनो पेमेंट्स बैंक, गोल्डियम इंटरनेशनल, राजू इंजिनियर्स, मेजेलैनिक क्लाउड और गुजरात थेमिस बायोसिन के शेयर 18 से 20 प्रतिशत तक की मजबूती के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, केआर रेल इंजीनियरिंग, जेनसोल इंजीनियरिंग, वेलियंट ऑर्गेनिक्स, हैंप्टन स्काई रियल्टी, साई स्किल कलामंदिर और इजी ट्रिप प्लानर्स के शेयर 12 प्रतिशत तक की गिरावट का शिकार होकर टॉप लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

    सेक्टोरल फ्रंट की बात करें, तो 15 से 17 अप्रैल तक के 3 दिन के कारोबारी सप्ताह के दौरान सभी सेक्टोरल फ्रंट मजबूती के साथ हरे निशान में बंद हुए। इस सप्ताह निफ्टी के रियल्टी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स 7-7 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए। इसी तरह निफ्टी के बैंक इंडेक्स में 6.4 प्रतिशत की छलांग लगाई। इसके अलावा निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स 5.6 प्रतिशत, निफ्टी का मीडिया इंडेक्स 5 प्रतिशत, निफ्टी का ऑयल एंड गैस इंडेक्स और ऑटोमोबाइल इंडेक्स 4-4 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

    मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी ने दैनिक और साप्ताहिक दोनों आधारों पर मजबूत यानी बुलिश कैंडल बनाया है, जिससे बाजार की मजबूती का संकेत मिलता है। अगर इस सप्ताह निफ्टी 23,900 अंक से ऊपर बने रहने में सफल रहा, तो इसमें 24,050 अंक तक की तेजी आने की संभावना बन सकती है। धामी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट प्रशांत धामी का कहना है कि अगर बाजार में कमजोरी आती है, तब भी नीचे की और निफ्टी के लिए 23,800 अंक के स्तर पर पहला सपोर्ट बना हुआ है। किसी स्थिति में अगर ये सपोर्ट लेवल टूट भी जाता है, तो इसका अगला सपोर्ट लेवल 23,500 अंक के स्तर पर है। अगर बाजार में इस स्तर पर गिरावट आती है, तो निवेशकों के लिए खरीदारी करने का मौका बनेगा।

    इसी तरह खुराना सिक्योरिटीज एंड फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ रवि चंदर खुराना का कहना है कि पिछले सप्ताह के दौरान स्टॉक मार्केट ने 20 डे और 50 डे सिंपल मूविंग एवरेज को आसानी से पार कर लिया है, जिससे बाजार की पॉजिटिविटी का पता चलता है। इसकी वजह से वीकली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बना है। इसके साथ ही शेयर बाजार इंट्रा-डे और डेली चार्ट दोनों पर अपट्रेंड कंटिन्यूटी पैटर्न फॉरमेशन बनाए हुए है, जो वर्तमान स्तर पर और तेजी आने का संकेत है। बाजार का शॉर्ट टर्म ट्रेंड भी बुलिश बना हुआ है। हालांकि मुनाफा वसूली के कारण आने वाले दिनों में स्टॉक मार्केट की चाल एक छोटे दायरे में भी घूमती हुई नजर आ सकती है। इसलिए छोटे निवेशकों को फिलहाल सतर्क होकर अपनी निवेश योजना बनानी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्राफा बाजार में मामूली तेजी, साप्ताहिक आधार पर सोना 1,910 रुपये तक उछला
    Next Article खरीदार की भूमिका में नजर आए विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक, 3 दिन में 8,472 करोड़ का निवेश
    shivam kumar

      Related Posts

      घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोना और चांदी ने लगाई छलांग

      May 3, 2026

      रुपये की कमजोरी लगातार जारी, रिकॉर्ड लो तक लुढ़की भारतीय मुद्रा

      April 30, 2026

      सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना और चांदी के घटे भाव

      April 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बंगाल का जनादेश, टीएमसी के गुंडाराज, सिंडिकेट सिस्टम, महिला असुरक्षा और घुसपैठ के खिलाफ: बाबूलाल मरांडी
      • पांच राज्यों के चुनावी नतीजों पर JMM का कड़ा प्रहार, सुप्रियो भट्टाचार्य ने पश्चिम बंगाल के परिणामों को बताया असंवैधानिक
      • पश्चिम बंगाल में सनातन की विजय और अहंकार की पराजय : संजय सेठ
      • पूजा सिंघल को पीएमएलए कोर्ट से बड़ी राहत: निजी कार्य के लिए विदेश जाने की मिली अनुमति
      • रांची में तेज रफ्तार का कहर: पुराने विधानसभा के पास सड़क हादसे में हवलदार का निधन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version