Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»आशा और आत्मविश्वास का माहौल दिखा होटवार में
    रांची

    आशा और आत्मविश्वास का माहौल दिखा होटवार में

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 19, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: होटवार का माहौल गुरुवार को बदला-बदला था। वहां लगभग दो हजार के आसपास लोग गये थे, जो झारखंड की औद्योगिक उड़ान के गवाह बने। यह पहला अवसर था, जब वहां उपस्थित लोगों में आत्मविश्वास दिखा। उनमें आशा का संचार दिखा। लोगों को सकारात्मक बात करते देखा गया। जिससे भी पूछा जा रहा था, वह कह रहा था अब झारखंड बदल रहा है। झारखंड ने ऊंची उड़ान लगा दी है। सबसे ज्यादा खुश यहां विभिन्न संस्थानों में ट्रेनिंग ले रही युवतियां थीं। उनका कहना था कि राज्य में पहली बार कोई आया है, जो पलायन रोकने की बात कर रहा है। वे कह रही थीं कि सचमुच में रघुवर दास प्रयास कर रहे हैं।

    हमें विश्वास है कि हमें यहां रोजगार मिल जायेगा। इनमें ज्यादातर युवतियां कम पढ़ी लिखी थीं। उनका कहना था कि हम तो यह मान ही चुके थे कि कभी हमें रोजगार नहीं मिलेगा। इसलिए कि हम गरीब घर से हैं। कम पढ़े लिखे हैं, हमें रोजगार कौन देगा। हम यही मान रहे थे कि हमें या तो किसी के घर में जूठा बरतन मांजना पड़ेगा या फाकाकसी काटनी पड़ेगी। लेकिन इस सरकार ने हमारे सपने भी जगा दिये हैं। हमें भी उम्मीद जग गयी है। लगता है अब हमें भी रोजगार मिल जायेगा। हम भी अब सपने देखेंगे, अपने परिवार की सेवा करेंगे।
    इस कार्यक्रम में कुछ कांग्रेस और राजद से भी आये थे। वे उन लोगों के साथ आये थे जिनके उद्योग की आज आधारशिला रखी जा रही थी। उनका भी कहना था कि अगर ये उद्योग धरातल पर उतर गये, इनमें उत्पादन शुरू हो गया, तो सचमुच में झारखंड बदल जायेगा। झारखंड को सचमुच में इसकी जरूरत थी।
    जिन लोगों की फैक्टरियों की आधारशिला रखी जा रही थी, उनका कहना था कि इस तरह का माहौल हम कभी नहीं देखे थे। हम यह कल्पना भी नहीं कर सकते थे कि एमओयू के मात्र 90 दिनों के अंदर उद्योग की आधारशिला रख दी जायेगी। इतनी जल्दी यहां जमीन मिल जायेगी। हमें तो पहले झारखंड के बारे में बताया जाता था कि जमीन मांगने पर वहां जूतों की माला पहनायी जाती है, लेकिन यहां तो हमारा स्वागत फूल माला से हुआ। अधिकारियों ने हमें बुलाया। हमने उनकी चाय पी, उनके जूस पीये और बगैर पैसे हमारा काम इतनी जल्दी हो गया। यहां से बार-बार फोन जाता है कि आप अपना काम शुरू करिये, हम आपके साथ हैं। कुछ उद्यमियों का कहना था कि हम कम पूंजी में कारोबार शुरू कर रहे हैं। हम यह उम्मीद भी नहीं किये थे कि मुख्यमंत्री हमारे उद्योग की आधारशिला रखेंगे। कुल मिला कर माहौल को देख कर कोई भी निस्संकोच कह सकता है कि झारखंड बदल रहा है। झारखंड चल पड़ा है। यहां की गाड़ी विकास की पटरी पर सरपट भाग रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबदल गया झारखंड : राजबाला
    Next Article जीएसटी : दूध, अनाज, सब्जियां सस्‍ती, कॉस्‍मेटिक्‍स और रिवॉल्‍वर महंगे
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी

    May 9, 2025

    बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद

    May 9, 2025

    रांची एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर बरती जा रही विशेष सतर्कता

    May 9, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
    • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
    • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
    • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
    • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version