Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»एफबीआई प्रमुख को बर्खास्त कर विवादों में ट्रंप
    Top Story

    एफबीआई प्रमुख को बर्खास्त कर विवादों में ट्रंप

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 10, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन: 20 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी संभालने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने अचरज में डालने वाला एक और फैसला किया है। उन्होंने संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआइ) के निदेशक जेम्स कोमी को बर्खास्त कर दिया है। वे ट्रंप की चुनाव प्रचार टीम और रूस के संपर्कों की जांच का नेतृत्व कर रहे थे।

    यही कारण है कि इस फैसले पर राजनीतिक बखेड़ा शुरू हो गया है। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के अलावा कुछ रिपब्लिकन सांसदों ने भी बर्खास्तगी पर सवाल उठाए हैं। ह्वाइट हाउस ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि इस फैसले का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।

    कोमी को भेजे पत्र में ट्रंप ने कहा है, ‘वह ब्यूरो का प्रभावशाली रूप से नेतृत्व करने में सक्षम नहीं हैं। एजेंसी में लोगों का विश्र्वास दोबारा कायम करना आवश्यक है। इस कारण से आपको तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाता है।’ कुछ दिन पहले ही कोमी ने राष्ट्रपति चुनाव में रूसी हस्तक्षेप को लेकर संसदीय समिति के समक्ष बयान दिया था।

    ट्रंप ने पत्र में यह स्वीकार किया है कि कोमी ने तीन अलग-अलग मौकों पर उन्हें सूचित किया था कि वह जांच के दायरे में नहीं हैं। इसके बावजूद वे न्याय विभाग के इस फैसले से सहमत हैं कि कोमी ब्यूरो का प्रभावशाली नेतृत्व करने में सक्षम नहीं हैं।

    उनकी बर्खास्तगी को राष्ट्रपति ने एजेंसी के लिए नई शुरुआत बताया है। कोमी को जब बर्खास्तगी का नोट सौंपा गया, उस समय वह लॉस एंजिलिस में एफबीआइ एजेंटों को संबोधित कर रहे थे। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2013 में 10 साल के कार्यकाल के लिए उन्हें नियुक्त किया था।

    ह्वाइट हाउस के प्रवक्ता सीन स्पाइसर ने बताया कि नए निदेशक की तलाश शुरू कर दी गई है। तलाश पूरी होने तक उप प्रमुख एंड्रयू मैक्काबे अंतरिम प्रमुख की जिम्मेदारी संभालेंगे।

    दूसरा मौका एफबीआइ का गठन 26 जुलाई 1908 को किया गया था। एजेंसी के किसी प्रमुख की बर्खास्तगी का यह दूसरा मामला है। इससे पहले 1993 में तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने विलियम सेशंस को नैतिक चूक के आधार पर हटा दिया था।

    वाटरगेट से तुलना ट्रंप के इस कदम की तुलना डेमोक्रेटिक नेताओं ने पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन के एक फैसले से की है। निक्सन ने 1973 में वाटरगेट कांड की जांच कर रहे स्वतंत्र विशेष अभियोजक को हटा दिया था। फैसले के विरोध में न्याय विभाग के दो उच्च अधिकारियों ने भी पद छोड़ दिया था।

    इस घटना को ‘सैटरडे नाइट मैसेकर’ के नाम से जाना जाता है। हिलेरी की हार के जिम्मेदार कोमी 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान भी विवादों में आए थे। उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ ई-मेल मामले की दोबारा जांच की बात कही थी।

    हिलेरी ने हाल ही में उनके इस बयान को अपनी हार का प्रमुख कारण बताया था। जांच प्रभावित होने का अंदेशा डेमोक्रेटिक सांसदों ने कोमी की बर्खास्तगी से चुनाव में रूसी हस्तक्षेप की जांच प्रभावित होने का अंदेशा जताया है। चक शूमर ने इसे बड़ी गलती बताते हुए रूसी हैकिंग की जांच के लिए न्याय विभाग से विशेष अभियोजक नियुक्त करने की मांग की है।

    भारतवंशी सांसद राजा कृष्णमूर्ति और प्रमिला जयपाल ने कहा है कि जिस तरह से कोमी को निकाला गया है वह परेशान करने वाला है।

    भारतीय मूल के पूर्व संघीय अभियोजक प्रीत भरारा ने कहा है, ‘प्रत्येक व्यक्ति जो अमेरिका में स्वतंत्रता और कानून के पालन की परवाह करता है वह कोमी की बर्खास्तगी के समय और उसके पीछे दिए कारणों से परेशान होगा।’

    48 साल के भरारा को ट्रंप ने इस्तीफा देने से इन्कार करने के बाद बर्खास्त कर दिया था। रिपब्लिकन सांसद जॉन मैक्केन और रिचर्ड बर ने भी फैसले पर सवाल उठाते हुए रूसी भूमिका की जांच के लिए विशेष समिति की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिका ने चीन को दी चेतवानी, कहा- तिब्बतियों की आवाज दबाना बंद करे
    Next Article दुनिया के लिए मिसाल बनीं ऑस्‍ट्रेलियाई सांसद, सदन के अंदर बेटी को कराया स्तनपान
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव पर नेपाल की संसद में विशेष चर्चा की मांग

    May 9, 2025

    पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय कार्रवाई को नेपाली कांग्रेस ने जायज ठहराया

    May 9, 2025

    रांची एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर बरती जा रही विशेष सतर्कता

    May 9, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
    • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
    • भारत-पाकिस्‍तान तनाव के बीच 8 राज्यों के 29 एयरपोर्ट्स 10 मई तक बंद, कई उड़ानें रद्द
    • भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच आईपीएल 2025 स्थगित
    • बॉलीवुड हस्तियाें ने की भारतीय सेना की तारीफ
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version