Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»चीनी थिंक टैंक ने माना, भारत में होने वाला है धमाकेदार विकास
    दुनिया

    चीनी थिंक टैंक ने माना, भारत में होने वाला है धमाकेदार विकास

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 11, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    एक चीनी थिंक टैंक ने चीन को भारत के विकास को लेकर चेताया है. इसमें कहा गया है कि भारत की प्रतिद्वंद्विता को गंभीरता से लेना चाहिए क्योंकि भारतीय अर्थव्यवस्था में भविष्य में धमाकेदार विकास देखने को मिल सकता है. इसके चलते यह ‘दूसरा चीन’ बन सकता है. भारत का मुकाबला करने के लिए प्रभावी विकास की जवाबी रणनीति बनानी चाहिए नहीं तो वह भारत की सफलता का तमाशाई बनकर रह जाएगा.

    चीन के प्राइवेट रणनीतिक थिंक टैंक एनबाउंड ने रिपोर्ट में कहा, ”चीन का जनसांख्यकीय हिस्सा कमजोर हो रहा है वहीं भारत की आधी से ज्यादा आबादी 25 साल से कम की है और वह इसका फायदा उठाने को तैयार है.” चीन की अ‍र्थव्‍यवस्‍था की रफ्तार पिछले साल 6.7 प्रतिशत रही थी वहीं भारत की विकास दर 7.1 प्रतिशत रहने की संभावना जताई गई है.

    विश्‍लेषकों ने सरकारी अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स में गुरुवार को लिखा, ”भारत में जो बदलाव हो रहे हैं वे उसके विकास की अपार संभावनाओं को दर्शाते हैं, ऐसा पहले चीन के साथ भी हो चुका है. भारत में आने वाले समय में धमाकेदार आर्थिक विकास की संभावनाएं हैं. उसके पास युवाओं की बड़ी जनसंख्‍या है जो ना केवल श्रमशक्ति है बल्कि संभावित उपभोक्‍ता भी है. इसलिए हमें इस असामान्‍य पड़ोसी के विकास पर करीब से ध्‍यान देना चाहिए.”

    भारत के दूसरा चीन बन जाने और वैश्विक निवेशकों को आकि‍र्षित कर पाने के सवाल पर रिपोर्ट में लिखा गया कि हालांकि अभी भारतीय जीडीपी काफी पीछे है लेकिन यह उभरता हुआ बाजार है जिसको लेकर काफी आकर्षण है. रिपोर्ट के अनुसार, ”अर्नस्‍ट एंड यंग के एक सर्वे में भारत को सबसे आकर्षक निवेश स्‍थल बताया गया है. सर्वे में मल्‍टी नेशनल कंपनियों के 500 अधिकारियों में से 60 प्रतिशत ने साल 2015 में भारत को निवेश के नजरिए से दुनिया के टॉप के तीन देशों में माना था. भारत का बड़ा घरेलू बाजार, कम श्रम लागत और कुशल श्रमशक्ति इसे सबसे आकर्षित बनाते हैं.”

    थिंक टैंक ने चीनी मोबाइल कंपनियों श्‍याओमी, ओप्‍पो, हुवेई के भारत में निवेश का जिक्र करते हुए कहा, ”हमारा मानना है कि यदि भारत वैश्विक निवेशकों के सामने प्रतिस्‍पर्धी स्थिति खड़ी करता है तो इससे चीन के सामने चुनौती खड़ी होगी.”

    रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि भारत सरकार निवेश को लेकर काफी आश्‍वस्‍त है. प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रहे हैं. उन्‍होंने अगले पांच साल में सौर ऊर्जा में 100 बिलियन डॉलर का लक्ष्‍य रखा है.

    रिपोर्ट में चीन को चेताते हुए लिखा है,”सौर ऊर्जा आधारित अर्थव्‍यवस्‍था में निवेशकों को मदद करने में कोई भी देश भारत से मुकाबला नहीं कर सकता. चीन ने भारत को लेकर अध्‍ययन नहीं किया. भारत के प्रतिस्‍पर्धी बन जाने का चीन इंतजार नहीं कर सकता. इसलिए चीन को नए युग के लिए ज्‍यादा प्रभावशाली विकास की नीति बनानी चाहिए, नहीं तो यह भारत की सफलता को देखने वाला तमाशाई बन सकता है.”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान में 4 आतंकवादियों को फांसी
    Next Article चीन में 5.5 तीव्रता का भूकंप,8 की मौत
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    नेपाल में नए कस्टम नियम से सैकड़ों कंटेनर सीमा पर अटके

    April 30, 2026

    नेपाल में शुरू हुआ नया शैक्षणिक सत्र, निजी स्कूलों को अवैध फीस वापस करने का सख्त निर्देश

    April 28, 2026

    ईरान-अमेरिका तनाव के बीच 48 घंटे में तीसरी बार पाकिस्तान पहुंचे विदेशमंत्री अराघची, रूस भी मध्यस्थता को तैयार

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर सीएम को प्रधानमंत्री का पत्र, विकसित भारत से मेल खाता है विकसित महाराष्ट्र विजन
    • जनगणना देश के विकास की आधारशिला : आदित्य साहू
    • केंदुआ में फिर भू-धंसान, धनबाद–बोकारो मार्ग पर गहराया संकट
    • हजारीबाग में पत्रकार से मारपीट : घटना की जांच के लिए कांग्रेस ने चार सदस्यीय समिति बनाई
    • आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version