Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पटना से शेखपुरा जा रही बस में लगी आग, 8 लोग जिंदा जले
    Top Story

    पटना से शेखपुरा जा रही बस में लगी आग, 8 लोग जिंदा जले

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 25, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना से शेखपुरा जा रही एक बस में भीषण आग लग जाने से उसमें सवार आठ लोग जलकर मर गये। मरने वालों में सात वयस्क और एक बच्चा शामिल है। घटना हरनौत में शाम पौने छह बजे हुई। जिस समय यह घटना हुई उस समय बस हरनौत बाजार से गुजर रही थी। आग इतनी भयावह थी कि अंदर बैठे यात्री निकल नहीं पाये और जिंदा जल गये। लाशें इस कदर जल गई हैं कि यह पता करना मुश्किल है कि ये महिलाओं की हैं या पुरुषों की। लाशों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। जली हुई लाशें आपस में सट गई हैं। लोगों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। कुछ लोग 15 तो कुछ 20 भी बता रहे थे।

    इस घटना को लेकर लोगों ने हरनौत में जमकर बवाल किया। बस में आग लगने के आधा घंटे के बाद पुलिस पहुंची। इससे आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया और कई पुलिसकर्मियों को पीटा। प्रशासनिक अधिकारी लोगों को समझाने में लगे थे। घटनास्थल पर नालंदा के जिलाधिकारी और एसपी पहुंच गये थे। जेसीबी की मदद से जली हुई बस को रास्ते से हटाने की कोशिश की जा रही थी ताकि यातायात सामान्य हो सके। लोग इतने आक्रोशित थे कि लाशें निकालने का काम बाधित हो रहा था। हरनौत थाने से छोटा दमकल भेजकर आग पर काबू पाया गया। इससे पहले लोग बाल्टी से पानी फेंक कर आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पटना से शेखपुरा जा रही बाबा रथ नामक बस पौने छह बजे शाम में हरनौत बाजार पहुंची। वहां बस का ठहराव नहीं था। बाजार में भीड़ अधिक होने के कारण बस धीरे-धीरे चल रही थी। जैसे ही बस थाना मोड़ के विश्वकर्मा मोड़ के पास पहुंची अचानक बस की इंजन से आग की लपटें निकलने लगीं। जैसे ही बस के ड्राइवर की नजर उसपर पड़ी उसने बस रोक दी। इसके बाद वह खलासी के साथ बस से कूद कर भाग गया। हालांकि भागते हुए उसने बस में बैठे यात्रियों से भी जल्दी निकल जाने के लिए कहा। इधर देखते-देखते आग की लपटें भयावह तरीके से उठने लगीं और उसने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। पूरी बस आग के गोले में बदल गई। जो लोग बस के दरवाजे के पास थे वे लोग तो उतर गये लेकिन बीच में और पीछे बैठे लोग आग की चपेट में आ गये। बस से उतरकर भागने के क्रम में अठारह लोग झुलस गये हैं।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस के ऊपर एक गैस सिलेंडर रखा हुआ था। जब बस में आग लगी तो बाजर के लोग इस डर से बस के करीब नहीं गये कि कहीं सिलेंडर फट ना जाए। घटना के तकरीबन आधा घंटे के बाद पुलिस वहां पहुंची। इससे नाराज लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। लोगों का कहना था कि घटनास्थल के पास ही थाना होने के बावजूद पुलिस देर पहुंची। लोगों के हमले में कई पुलिसकर्मियों को चोट पहुंची है।

    इस दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हुई है जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। संभवत: कोई ज्वलनशील पदार्थ बस से ले जाया जा रहा था जिसके कारण आग लगी। घायलों का इलाज चल रहा है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशिल्पा शेट्टी का है पाकिस्तान से ये खास कनेक्शन….
    Next Article क्रैश लैंडिंग फडणवीस बाल-बाल बचे
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी

    May 9, 2025

    बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद

    May 9, 2025

    रांची एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर बरती जा रही विशेष सतर्कता

    May 9, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
    • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
    • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
    • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
    • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version