Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»पूर्व दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति पर मुकदमे में सुनवाई शुरू
    दुनिया

    पूर्व दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति पर मुकदमे में सुनवाई शुरू

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 23, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सियोल:  दक्षिण कोरियाई के राष्ट्रपति पद से बर्खास्त पार्क ग्युन-हे अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की पहली सुनवाई के लिए मंगलवार को न्यायालय में पेश हुईं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रिश्वत लेने, पद का दुरुपयोग करने, धन उगाहने और खुफिया जानकारी को बताने सहित 18 आपराधिक मामलों में मुकदमे का सामना कर रही पार्क सियोल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश हुईं।

    पार्क 31 मार्च को हिरासत में लिए जाने के बाद सार्वजनिक रूप से पहली बार दिखीं। उनके हाथ में हथकड़ी थी। संवैधानिक न्यायालय ने 10 मार्च को पार्क पर लगे महाभियोग के विधेयक को मंजूरी दी थी।

    पहली सुनवाई स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू हुई। तीन न्यायधीशों की पीठ ने सुनवाई शुरू की, जिसमें से एक न्यायाधीश इस मामले में चोई सून-सिल के मुकदमे के प्रभारी भी हैं।

    पार्क की लंबे अर्से से विश्वासपात्र व सहयोगी रहीं चोई भी हिरासत में हैं और वह घोटाले की मुख्य अभियुक्त हैं।

    अभियोजकों ने पार्क और चोई को अपराध में सहयोगी बताया है। दोनों पर सैमसंग, लोट्टे और एसके सहित बड़ी कंपनियों से 5.2 करोड़ डॉलर रिश्वत लेने का आरोप है।

    न्यायालय में पार्क के साथ चोई और लोट्टे समूह के अध्यक्ष शिन डोंग-बिन भी पेश हुए।

    पार्क अगर रिश्वत लेने के आरोप में दोषी ठहराई जाती हैं, तो उन्हें कम से कम 10 साल की जेल हो सकती है।

    सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के उपाध्यक्ष ली जाए-योंग पहले ही इस मामले में मुकदमे का सामना कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेजरीवाल को दिल्ली उच्च न्यायालय का नोटिस
    Next Article प्रथम श्रेणी क्रिकेट प्रारूप से संन्यास लेंगे संगाकारा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव पर नेपाल की संसद में विशेष चर्चा की मांग

    May 9, 2025

    पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय कार्रवाई को नेपाली कांग्रेस ने जायज ठहराया

    May 9, 2025

    बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली

    May 9, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
    • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
    • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
    • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
    • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version