Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, April 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»‘बाहुबली’ ने क्षेत्रीय फिल्मकारों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं : प्रभास
    मनोरंजन

    ‘बाहुबली’ ने क्षेत्रीय फिल्मकारों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं : प्रभास

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 24, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:  फिल्मकार एस.एस. राजामौली के दिमाग में साल 2012 में आए विचार ने भारतीय सिनेमा को एक अभूतपूर्व सफलता प्रदान किया है। फिल्म ‘बाहुबली’ ने कामयाबी के झंडे गाड़ दिए हैं। ‘बाहुबली’ श्रृंखला की दूसरे भाग की फिल्म को चार साल देने वाले अभिनेता प्रभास का कहना है कि वह खुशी के साथ इस फिल्म को और ज्यादा समय देने के लिए तैयार हो जाते, क्योंकि इसका हिस्सा बनकर वह खुद को खुशकिस्मत मानते हैं।

    फिल्म ‘बाहुबली : द बिगिनिंग’ (2015) की जबरदस्त सफलता के बाद ‘बाहुबली-2 : द कनक्लूजन’ ने दुनियाभर में 1,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर भारतीय सिनेमा के इतिहास में अभूतपूर्व रिकॉर्ड बनाया है।

    प्रभास ने ईमेल के जरिये आईएएनएस को बताया, राजामौली सर पर मुझे पूरा भरोसा था, मैं उनका सम्मान करता हूं। यह बात मेरे लिए बहुत मायने रखती है कि उन्हें लगा कि मैं बाहुबली का किरदार निभा सकता हूं, अगर जरूरत पड़ती तो मैं बाहुबली को अपने जीवन का सात साल भी दे देता, क्योंकि ऐसे किरदार किसी कलाकार को कम ही निभाने को मिलते हैं। मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत और सौभाग्यशाली मानता हूं।

    अभिनेता ने कहा, जब हमने ‘बाहुबली’ पर काम करना शुरू किया तो मेरा उद्देश्य राजमौली सर की कल्पना को साकार करना था। एक कलाकार के रूप में मेरा इरादा दर्शकों के लिए बाहुबली को पर्दे पर उतारना था। मैंने सपने कभी नहीं सोचा था कि फिल्म एक मानक स्थापित कर लेगी। यह अहसास शब्दों से परे है।

    उन्होंने कहा, ‘बाहुबली’ ने निश्चित रूप से बहुत से क्षेत्रीय फिल्मकारों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। ‘बाहुबली’ ने दर्शकों के दिलों को छुआ है और सभी सीमाओं को तोड़ दिया है।

    बाहुबली के किरदार की तैयारी के बारे में प्रभास ने कहा कि इस तरह के किरदार को निभाने के लिए मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से तैयार होना पड़ता है और इसके लिए एक सख्त जीवनशैली अपनानी पड़ी, जिससे उन्हें शारीरिक रूप से किरदार को आत्मसात करने में और गहराई से समझने में मदद मिली।

    फिल्म श्रृंखला में अमरेंद्र बाहुबली और उसके बेटे महेंद्र बाहुबली (दोहरी भूमिका) के किरदार को बखूबी निभाने वाले अभिनेता ने बताया कि पिता व पुत्र दोनों के नजरिए और भवनाओं को समझकर किरदार को निभाना उनके लिए आसान नहीं था।

    तेलुगू फिल्म ‘ईश्वर’ (2002) से अभिनय की दुनिया में पदार्पण करने वाले 37 वर्षीय अभिनेता का कहना है कि अभिनय उनके बचपन का सपना नहीं था।

    उन्होंने कहा कि अपने संकोची स्वभाव के कारण उन्होंने कभी अभिनय करियर के बारे में नहीं सोचा था। 18-19 साल की उम्र में उनके मन में अभिनेता बनने का ख्याल आया और उन्होंने यह बात अपने पिता (निर्माता उप्पालापति सूर्या नारायण राजू) तथा चाचा को बताया, जिसे सुनकर वे बेहद खुश हुए।

    प्रभास के अनुसार, एक अभिनेता के रूप में ‘बाहुबली’ ने उन्हें बहुत कुछ दिया है, जिसे शब्दों में बयां करना उनके लिए मुश्किल है।

    लोगों के सिर पर ‘बाहुबली-2 : द कन्क्लूजन’ का खुमार छाया है और बॉक्स ऑफिस पर इसका जादू अब भी बरकरार है, जो हाल-फिलहाल उतरता नहीं नजर आ रहा है। प्रभास अब अपनी अगली फिल्म ‘साहो’ की तैयारी में जुटे हैं, जिसके निर्देशक सुजीत हैं।

    प्रभास के अनुसार, ‘साहो’ मेरी अगली फिल्म है। यह आज के दौर की फिल्म है और यह तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी। मैंने अपने किरदार की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही हम फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमाइक्रोसॉफ्ट ने 13.5 घंटों की बैटरी लाइफ के साथ नया सरफेस प्रो उतारा
    Next Article मोदी से मिले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, योजनाओं के लिए मदद मांगी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मनोज बाजपेयी की फिल्म में दिव्या दत्ता की एंट्री

    April 15, 2026

    फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज से पहले हुई लीक, निर्माताओं की चिंता बढ़ी

    April 10, 2026

    फिल्म ‘महावतार’ में विक्की कौशल के साथ नजर आ सकती हैं श्रद्धा कपूर

    April 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • भारत की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक परंपराएं हमारी ताकत: प्रधानमंत्री
    • मायावती ने किया महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन, कांग्रेस को घेरा
    • राजनीतिक दल मुसलमान को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करती आ रही है : ओवैसी
    • बंगाल में बनी भाजपा सरकार तो महिलाओं को मिलेगी वित्तीय मदद : स्मृति ईरानी
    • सीबीएसई ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version