Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भारत, स्पेन ने 7 समझौतों पर हस्ताक्षर किए
    Top Story

    भारत, स्पेन ने 7 समझौतों पर हस्ताक्षर किए

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 31, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मैड्रिड:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा स्पेन के उनके समकक्ष मारियानो राजोय के बीच यहां वार्ता के बाद भारत तथा स्पेन ने बुधवार को साइबर सुरक्षा तथा नवीकरणीय ऊर्जा सहित सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने ट्वीट किया, प्रगति के लिए साझेदारी। भारत तथा स्पेन ने सात समझौतों/समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।

    दोनों देशों ने साइबर सुरक्षा में दो समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

    दूसरा समझौता नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में किया गया।

    अंग प्रत्यारोपण, नागरिक उड्डयन में प्रौद्योगिकी सहयोग, फॉरेन सर्विस इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया तथा डिप्लोमेटिक एकेडमी ऑफ स्पेन के बीच तीन समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए।

    दो समझौते अदालत से सजा पाए लोगों के स्थानांतरण तथा राजनयिक पासपोर्ट धारक को वीजा से छूट प्रदान करने को लेकर किए गए।

    राजोय से बातचीत से पहले मोदी ने कहा कि आतंकवाद दुनिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती है और इस बुराई के खिलाफ लड़ाई भारत-स्पेन के बीच संबंधों का महत्वपूर्ण तत्व बन गया है।

    उन्होंने कहा कि स्पेन के उनके दौरे से द्विपक्षीय संबंधों में तेजी आएगी।

    यूरोप के चार देशों की यात्रा के दूसरे पड़ाव में मोदी मंगलवार को जर्मनी से स्पेन पहुंचे। इसके बाद वह रूस तथा फ्रांस के दौरे पर जाएंगे।

    लगभग 30 वर्षो के दौरान भारत के प्रधानमंत्री का यह पहला स्पेन दौरा है। इससे पहले राजीव गांधी ने सन् 1988 में स्पेन की यात्रा की थी।

    मोदी तथा राजोय ने इससे पहले नवंबर 2015 में तुर्की में जी20 शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात की थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनोएडा में दिनदहाड़े गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर युवती को मारी गोली, 25 साल के युवक पर शक
    Next Article मोरा तूफान : भारतीय नौसेना का बांग्लादेश में राहत व बचाव अभियान
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव पर नेपाल की संसद में विशेष चर्चा की मांग

    May 9, 2025

    पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय कार्रवाई को नेपाली कांग्रेस ने जायज ठहराया

    May 9, 2025

    रांची एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर बरती जा रही विशेष सतर्कता

    May 9, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
    • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
    • भारत-पाकिस्‍तान तनाव के बीच 8 राज्यों के 29 एयरपोर्ट्स 10 मई तक बंद, कई उड़ानें रद्द
    • भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच आईपीएल 2025 स्थगित
    • बॉलीवुड हस्तियाें ने की भारतीय सेना की तारीफ
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version