Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, April 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»वीआइपी और आम लोगों में फर्क करता है नगर निगम
    रांची

    वीआइपी और आम लोगों में फर्क करता है नगर निगम

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 10, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: स्वच्छता सर्वेक्षण 2017 ने रांची नगर निगम की पोल खोल कर रख दी है। राजधानी में रहने में गौरवान्वित होने के स्थान पर लोग अपने में शर्मिंदगी महसूस करने लगे हैं। मंत्री, मेयर समेत निगम के अधिकारी राजधानी को स्वच्छता की सूची में 25वां स्थान पर आने का दावा करनेवाले चुप बैठे हैं। मेयर सफाई एजेंसी को दोष दे रही हैं, वहीं निगम आयुक्त का कहना है कि जनसंख्या अधिक होने के कारण सर्वेक्षण में रांची पिछड़ गयी। सच्चाई, तो यह है कि रांची नगर निगम वीआइपी और आम लोगों में फर्क करता है। उसकी कार्यशैली से ही स्पष्ट है।
    न्यायालय ने भी निगम पर किया कमेंट
    झारखंड हाइकोर्ट ने भी कहा है कि रांची नगर निगम वीआइपी और आम लोगों में भेदभाव करता है। कोर्ट ने कहा था कि मच्छर से पूरा शहर परेशान है और निगम हाथ पर हाथ धर कर बैठा है। फॉगिंग में भी निगम पक्षपात कर रहा है। निगम पूरे शहर से टैक्स वसूलता है, लेकिन फॉगिंग को लेकर ध्यान वीआइपी क्षेत्र में अधिक रहता है। फॉगिंग में मिले केमिकल्स के असली होने पर भी कोर्ट ने संदेह जताया है। वीआइपी क्षेत्र में फॉगिंग छिड़काव में असली दवा का मिश्रण दिया जाता है, जबकि अन्य सामान्य मुहल्ले में नकली दवा का मिश्रण छिड़काव किया जाता है, जिसका असर मच्छरों पर पड़ता ही नहीं है। यह तो नाइंसाफी है। वीआइपी एरिया में फॉगिंग हो, इस पर किसी को आपत्ति नहीं है, लेकिन सामान्य मुहल्ले में भी असली दवा के मिश्रण का ही छिड़काव होना चाहिए, क्योंकि टैक्स तो सभी क्षेत्र के लोग जमा कराते हैं।
    वीआइपी एरिया में सप्ताह में दो दिन फॉगिंग
    वीआइपी एरिया में सप्ताह में दो दिन फॉगिंग करायी जाती है, जबकि अन्य मुहल्लों में सप्ताह में एक बार फॉगिंग हो गयी, तो उस क्षेत्र का भाग्य समझिये। सचिवालय में पांच बजे के बाद फॉगिंग करायी जाती है, जबकि यहां छह बजे के बाद कर्मचारी रहते ही नहीं हैं। जज कॉलोनी, आइएएस कॉलोनी, अशोक नगर, राजभवन, सीएम आवास क्षेत्र में प्राय: प्रत्येक दिन एक बार फॉगिंग करायी जाती है।
    पिछड़ने के बाद सफाई कर्मी ही गायब हो गये
    जब से रांची नगर निगम स्वच्छता की दौड़ में पिछड़ा है, उसी दिन से शहर में सफाई कार्य में लगी कंपनी के कर्मचारी भी गायब हैं। प्रत्येक दिन कचरा उठाने वाले कंपनी के सफाई कर्मी अब नहीं दिख रहे हैं। इस कारण शहर पुन: कचरे के ढेर में तब्दील हो रहा है। गली मुहल्ले में कचरे का अंबार दिखने लगा है। स्वच्छ शहरों की प्रतियोगिता में इस बार रांची नगर निगम को 117वां स्थान मिला, जबकि झारखंड के ही चास सहित गिरिडीह, हजारीबाग एवं अन्य शहरों की रैंकिंग इस प्रतियोगिता में बेहतर रही। रांची नगर निगम को इस प्रतियोगिता में पीछे ढकेलने में शहर की साफ-सफाई करने वाली कंपनी रांची एमएस डब्ल्यू का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। कंपनी ने दो अक्तूबर को तो बड़े ही तामझाम के साथ शहर में सफाई व्यवस्था संभाली थी, लेकिन इसके बाद से ही राजधानी की दुर्गति होती चली गयी।
    आबादी भी एक कारण है सर्वेक्षण में पिछड़ने का
    निगम का दावा है कि शहर की आबादी करीब 12 लाख है और शहर में प्रत्येक दिन करीब दो लाख लोग बाहर से आते हैं। एजेंसी के 2500 सफाई कर्मी यहां कार्यरत हैं, जबकि निगम के अपने सफाई कर्मी भी इस कार्य से जुड़े हैं। कहा जा रहा है कि छोटे शहर में आबादी कम और बाहरी लोगों की आवाजाही कम होने के कारण सफाई भी अधिक रहती है। यही कारण है कि राजधानी को छोड़ कर अन्य छोटे शहर स्वच्छता की सूची में 100 से नीचे आ गये हैं। बड़ी आबादी वाले शहरों की तुलना करें, तो यह शहर 25वें स्थान से नीचे का स्थान रखता है।
    20 वार्डों की सफाई एसेल इंफ्रा कर रही
    दो अक्टूबर से एसेल इंफ्रा ने शहर की सफाई का जिम्मा लिया है। इसके बाद से सफाई का ग्राफ धीरे-धीरे नीचे गिरा है। राजधानी के कुल 55 में से 20 वार्डों की सफाई एसेल इंफ्रा कर रही है, जबकि 25 वार्ड नगर निगम के कर्मचारियों के भरोसे हैं। रांची नगर निगम डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के मद में अच्छे-खासे रुपये वसूल करता है। बड़े अस्पतालों से 20 हजार रुपये तक लिये जाते हैं। होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशाला, कारखाना, सिनेमा हॉल, दुकान, दफ्तर, डिस्पेंसरी, मैरिज हॉल और शैक्षणिक संस्थानों से कचरा उठाने के लिए अलग-अलग राशि वसूलता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोहरदगा डीएसपी को शो-कॉज
    Next Article राष्ट्रवादी और राष्ट्रविरोधी ताकतों के बीच बढ़ा है वैचारिक संघर्ष : सीएम
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    झारखंड पुलिस मुख्यालय ने फर्जी निकासी मामले में सभी जिलों से मांगी वित्तीय निकासी की जांच रिपोर्ट

    April 10, 2026

    पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड : नक्सली राम मोहन सिंह मुंडा की जमानत याचिका खारिज

    April 10, 2026

    रांची सिविल कोर्ट के समय में बदलाव, नया शेड्यूल 13 अप्रैल से प्रभावी

    April 9, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बंगाल में सरकार बनती है तो प्रत्येक घुसपैठिए को राज्य से बाहर किया जाएगा : अमित शाह
    • फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज से पहले हुई लीक, निर्माताओं की चिंता बढ़ी
    • फिल्म ‘महावतार’ में विक्की कौशल के साथ नजर आ सकती हैं श्रद्धा कपूर
    • झारखंड पुलिस मुख्यालय ने फर्जी निकासी मामले में सभी जिलों से मांगी वित्तीय निकासी की जांच रिपोर्ट
    • वायरल वीडियो के बाद एसपी ने की कार्रवाई,गिद्धौर थाना प्रभारी शिवा यादव सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version