Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»आंधी-तूफान ने मचायी तबाही, 2 की मौत
    रांची

    आंधी-तूफान ने मचायी तबाही, 2 की मौत

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 27, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: राज्य के कई जिलों में शुक्रवार की दोपहर हुई बारिश से लोगों को राहत मिली है। मौसम सुहाना हो गया है और तपती गर्मी से लोगों को निजात मिली। वहीं लोहरदगा और रामगढ़ में आंधी-तूफान ने तबाही भी मचायी है। आंधी-तुफान के कारण दो की मौत की भी सूचना है। लोहरदगा में 9 मजदूर घायल भी हुए हैं। दक्षिणी छोटानागपुर के रांची, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा और खूंटी, वहीं उत्तरी छोटानागपुर के हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, रामगढ़, समेत राज्य के अन्य क्षेत्रों में शुक्रवार दोपहर बाद आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हुई । इस दौरान लोहरदगा और रामगढ़ में कई पेड़ गिरने और कई घरों के छप्पर उड़ गये। वहीं कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिरने की सूचना है। पेड़ गिरने से रामगढ़ में एनएच-33 पर जाम लग गया। राज्य के आपदा विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार तेज आंधी के साथ हुई बारिश की वजह से भारी नुकसान पहुंचा है। लोहरदगा में आम की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। यहां जिला प्रशासन ने क्षति का आकलन शुरू कर दिया है। तूफान से जगह-जगह बिजली के तार टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हो गयी है।

    आंधी-तूफान से कई घर तबाह
    लोहरदगा में कुछ ही समय के लिए आये आंधी-तूफान से कई घर तबाह हो गये। सड़कों पर पेड़ गिर जाने से यातायात बाधित हुआ। कुछ गाड़ियां भी पेड़ के चपेट में आ गयीं। सदर थाना क्षेत्र के जयनाथपुर में पेड़ में दब जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। वहीं लोहरदगा के ही सदर थाना क्षेत्र के निगनी में ईंट-भट्ठे पर बिजली गिर जाने से 9 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
    रामगढ़ में तबाही के साथ ओलावृष्टि
    रामगढ़ में बिजली गिर जाने से एक वृद्ध की मौत हो गयी है। रांची, खूंटी और गुमला में बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है। रामगढ़ के चितरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में झमाझम हुई बारिश में कई बच्चों को भींगते हुए मौसम का मजा लेते देखा गया। इस दौरान आसमान से बड़े-बड़े ओले भी गिरे।

    गिरे दर्जनों पेड़ बिजली गुल
    शुक्रवार को हुई तेज हवा के साथ बारिश के कारण प्रखंड क्षेत्र में दर्जनों पेड़ टूट कर गिर गये। साथ ही इस दौरान कई जगहों पर बिजली में तार भी टूटकर गिर गये हैं। इसके कारण कई इलाकों में पांच से छह घंटे तक बिजली गुल रही। इससे लोग काफी परेशान दिखे। टू लेन सड़क के निर्माण के बाद सड़क ऊंची हो जाने के कारण सड़क का पानी लोगों के घरों में जा घुसा, जिससे उन घरवालों को पानी निकालने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोदी के नेतृत्व में भारत बनेगा सुपर पावर: रघुवर
    Next Article विकास के लिए एक कदम आप चलें चार कदम बढ़ायेगी सरकार
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    बाबूलाल मरांडी ने विभिन्न मुद्दों पर की हेमंत सरकार की आलोचना

    May 11, 2025

    झारखंड कैडर के 4 आईपीएस अधिकारियों को आईजी रैंक के पैनल में किया गया शामिल

    May 11, 2025

    रांची में टायर दुकान में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड काबू पाने में लगी

    May 11, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नील नितिन मुकेश ने बॉलीवुड के माहौल पर उठाए सवाल
    • अभिनेता सुनील शेट्टी ने संघर्ष के दिनों को किया याद
    • सिर्फ पाकिस्तान को ठोकना ही न्यू नार्मल होना चाहिए
    • प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामना दी
    • बिहार के मोतिहारी से 10 लाख का इनामी खलिस्तानी आतंकी गिरफ्तार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version