Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, April 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»गुवाहाटी में PM मोदी ने कहा, ‘अब देश में कालाधन नहीं जनधन-जनधन सुनाई दे रहा है’
    देश

    गुवाहाटी में PM मोदी ने कहा, ‘अब देश में कालाधन नहीं जनधन-जनधन सुनाई दे रहा है’

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 26, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने के मौके पर गुवाहाटी में एक सभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे लिए देश का हर कोना दिल्ली है। आपलोगों ने जो आशीर्वाद दिया है उसके लिए मैं आप लोगों का आभारी हूं। बादलों ने भी बरसकर वातावरण को बदल दिया है इसलिए मेघराज का भी आभारी हूं। मुझे देश के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। कृषि के क्षेत्र में संस्थान और गुवाहाटी में एम्स का शिलान्यास। एक दिन में साढ़े तीन हजार करोड़ रुपया राज्य के अंदर आना बड़ी बात है। विकास का जो हमारा सपना है आप उसे इन फैसलों में देख सकते हैं।

     

    नोटबंदी के बाद 90 लाख लोग इनकम टैक्स से जुड़ गए। अभी तो सरकार ने कुछ कहा नहीं है अभी तो चीजें तैयार हो रही हैं, ये अपने आप में ईमानदारी केअवसर को ताकत देने वाली घटना के रूप में देख रहा हूं। मेरा विश्वास रहा है जनता-जनार्दन पर भरोसा करना। अंग्रेजों ने हमें गुलाम बनाने के लिए हर हिंदुस्तानी पर शक करते हुए शासन का तंत्र विकसित किया। आजादी के बाद की सरकारें भी लगभग उसी ढर्रे पर चली।

    एक वक्त था कि देश में कालेधन का कोहराम मचा हुआ था। लेकिन अब कालाधन नहीं जनधन, जनधन सुनाई पड़ता है। आनेवाले दिनों में डिजिधन की चर्चा होनेवाली है। पहली कैबिनेट मीटिंग में पहला फैसला था कालेधन के खिलाफ कदम उठाने का। चोरी के पैसों से जो बड़े-बड़े बंगले बना चुके हैं, उनके 18 साल के बेटे बड़ी-बड़ी गाड़ियों में फर्राटा भर रहे हैं। अगर पैसे चोरी और बेईमानी के हैं तो मैं उसे निकाल के रहूंगा। मैंने संकल्प लिया है चाहे कोई भी कीमत क्यों न चुकानी पड़े मैं बेईमानों से पैसे निकाल कर गरीबों पर खर्च करूंगा।

    पहले संसद के अंदर पास हुआ कानून भी फाइलों में दबकर रह जाता था। बेनामी संपत्ति पर 1988 में कानून बना था। 28 साल तक रूल्स नहीं बने। ईमानदारी से जीनेवाले लोगों का जीवन मुश्किल हो गया था। बेईमानों की तरक्की देखकर उसका भी मन विचलित होने लगा। लेकिन अब हिंदुस्तान में पहली बार ईमानदारों के लिए जीने का अवसर आया है। उसे लगता है कि अब शांति से जीने का अवसर आया है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों को हर तरह की मदद करने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि ​किसान संपदा योजना से किसानों को लाभ होगा और देश की अर्थव्यवस्था को लाभ होगा। 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुना करने का लक्ष्य है।  वहीं ओबीसी के बार में पीएम ने कहा कि ओबीसी कमीशन की मांग लंबे अर्से से चल रही थी जिसे हमारी सरकार ने पूरा किया।ओबीसी क्रीमी लेयर का स्लैब 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये करने का फैसला किया है। मैंने कठिन से कठिन फैसला लिया लेकिन देश की सवा सौ करोड़ जनता हर कदम पर साथ देती रही। सरकार चलाने में जनता सरकार से भी दो कदम आगे चले ये आजादी के बाद पहली बार हिंदुस्तान ने पहली बार देखा है। छोटे-छोटे लोगों के लिए बड़े से बड़ा काम करके रहूंगा ये मेरा संकल्प है।

    लोग पूछते हैं कि मोदी थकते नहीं इतना काम करते हो, जनता के लिए मन और तन समर्पित है। अब निराशा का भाव खत्म हो चुका है, लोगों के अंदर आशा जगी है कि कुछ न कुछ अच्छा होगा। देश ताकतवर होगा। इस तरह का विश्वास लोगों के मन में जगा है। एक वक्त था कि ठहराव नजर आता था, कुछ हो रहा है कि नहीं हो रहा है, हो रहा है तो क्या हो रहा है कुछ पता नहीं चलता था। लेकिन अब हर दिन नई योजना, नए प्रयास देश अनुभव कर रहा है। कार्यशैली बदलती है और इमानदारी की नीति पर चलने का फैसला होता है तो सबकुछ वही रहते हुए भी बदलाव शुरू हो जाता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleEVM हैकिंगः NCP ने लिया चुनाव आयोग का चैलेंज, कोई और दल नहीं आया सामने
    Next Article मुझे धमकी देना बंद करें, पार्टी से बाहर निकाल दें : शत्रुघ्न सिन्हा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    राज्य सभा में भाजपा के सांसदों की संख्या हुई 113, सभापति ने दी विलय को मंजूरी

    April 27, 2026

    NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड जारी, 3 मई को होगी परीक्षा

    April 27, 2026

    दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा: टेक-ऑफ के दौरान स्विस एयर के इंजन में लगी आग, 6 यात्री घायल

    April 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • राज्य सभा में भाजपा के सांसदों की संख्या हुई 113, सभापति ने दी विलय को मंजूरी
    • NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड जारी, 3 मई को होगी परीक्षा
    • टाटानगर में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या
    • रांची के गोंदा में चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, जेवरात व नकद उड़ा ले गए
    • अवैध खनिज परिवहन पर झारखंड सरकार की सख्ती, अवैध बालू लदे ट्रैक्टर पर अब 50 हजार का जुर्माना
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version