Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, April 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»वन बेल्ट वन रोड: चीन के बेल्ट एंड रोड फोरम में भाग नहीं लेगा भारत
    देश

    वन बेल्ट वन रोड: चीन के बेल्ट एंड रोड फोरम में भाग नहीं लेगा भारत

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 13, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारत चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) पर संप्रभुता संबंधी अपनी चिंताओं के मद्देनजर रविवार से शुरू हो रहे हाई प्रोफाइल बेल्ट एंड रोड शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेगा। सीपीईसी बेल्ट एंड रोड फोरम (बीआरएफ) पहल की अहम परियोजना है जिसकी दो दिवसीय बैठक में एक अहम भूमिका निभाने की संभावना है। बहरहाल, इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। जानकारी रखने वाले सूत्रों ने पीटीआई भाषा से कहा कि भारत इस सम्मेलन में भाग नहीं लेगा।

    चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पहले घोषणा की थी कि भारत का एक प्रतिनिधि चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की प्रतिष्ठित पहल बेल्ट एंड रोड फोरम (बीआरएफ) में भाग लेगा। वांग ने 17 अप्रैल को कहा था, भारतीय नेता यहां नहीं हैं लेकिन भारत का एक प्रतिनिधि इसमें हिस्सा लेगा। उन्होंने यह नहीं बताया था कि भारत का प्रतिनिधित्व कौन करेगा। भारत के लिए यह एक मुश्किल फैसला था क्योंकि पिछले कुछ दिनों में चीन ने कई पश्चिमी देशों को इसमें शामिल होने के लिए राजी कर लिया है। इनमें अमेरिका भी शामिल है। अमेरिका ने लाभकारी व्यापार सौदा करने के बाद अपना एक शीर्ष अधिकारी भेजने पर सहमति जताई है।

    बैठक में भारत की अनुपस्थिति को अधिक तवज्जो नहीं देते हुए चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गांग शुआंग ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि भारतीय विद्वान बैठक में भाग लेंगे। पूर्वी चीन सागर के विवादित द्वीपों को लेकर पिछले कुछ सालों से चीन की कड़ी आलोचना झेलने वाले जापान ने भी एक उच्च स्तरीय राजनीतिक प्रतिनिधिमंडल भेजने पर सहमति जता दी है।

    ऐसी उम्मीद की जा रही है कि 14-15 मई को होने वाले सम्मेलन से शी की शक्ति का आधार मजबूत होगा। शी इस साल के अंत में पांच साल का दूसरा कार्यकाल शुरू करने जा रहे हैं। इस सम्मेलन में 29 राष्ट्र एवं सरकार प्रमुख हिस्सा लेंगे। इनमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी शामिल होंगे। दक्षिण कोरिया, फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन समेत कई अन्य देशों ने इस सम्मेलन में शिरकत करने के लिए मंत्रि-स्तरीय या आधिकारिक शिष्टमंडल नियुक्त किए हैं।

    यह चीन द्वारा की गई भारी कूटनीतिक लॉबिंग का नतीजा है, लेकिन भारत से इतर अन्य देशों को वन बेल्ट, वन रोड की पहल के साथ संप्रभुता से जुड़ी कोई आपत्ति नहीं है। योजना में सीपीईसी के महत्व को देखते हुए, ऐसी उम्मीद है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अपने देश के लिए खेल बदलकर रख देने वाली इस पहल के महत्व को रेखांकित करने में प्रमुख भूमिका निभाएंगे। मौजूदा समय में एकमात्र ऐसी परियोजना है, जिसमें जल्द परिणाम देने की संभावना है। वह संभवत: सबसे बड़े शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसमें चार मुख्यमंत्री और पांच संघीय मंत्री हैं।

    चाइना-पाकिस्तान फ्रेंडशिप असोसिएशन के अध्यक्ष शा जुकांग ने आधिकारिक मीडिया को बताया कि चीन पाकिस्तान में ऊर्जा और अवसंरचना से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं के लिए 46 अरब डॉलर के निवेश का वादा कर चुका है। शरीफ के अलावा इस सम्मेलन में आने वाले एकमात्र सरकार प्रमुख श्रीलंकाई प्रधानमंत्री रानिल विक्रमासिंघे होंगे। वह अपने देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी करने के बाद सम्मेलन में शामिल होंगे। श्रीलंका में आठ अरब डॉलर से अधिक का चीनी निवेश है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुंबई से 26 पाकिस्तानी लापता, महाराष्ट्र एटीएस का ‘सर्च आॅपरेशन’ जारी
    Next Article चेहरे पर जबरदस्त और तुरंत निखार लाता है ये खास फेशियल !
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    बंगाल चुनाव: दूसरे चरण से पहले चुनाव आयोग सख्त, 142 सीटों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ का आदेश

    April 28, 2026

    ED का अनिल अंबानी समूह पर बड़ा एक्शन, 3,034 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

    April 28, 2026

    14 साल बाद CBI ने पकड़ा फरार आरोपी, 60.86 लाख रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में मनोज कुमार सिन्हा गिरफ्तार

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बंगाल चुनाव: दूसरे चरण से पहले चुनाव आयोग सख्त, 142 सीटों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ का आदेश
    • ED का अनिल अंबानी समूह पर बड़ा एक्शन, 3,034 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क
    • नेपाल में शुरू हुआ नया शैक्षणिक सत्र, निजी स्कूलों को अवैध फीस वापस करने का सख्त निर्देश
    • ईरान-अमेरिका तनाव के बीच 48 घंटे में तीसरी बार पाकिस्तान पहुंचे विदेशमंत्री अराघची, रूस भी मध्यस्थता को तैयार
    • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तबादले के जरिए पुलिसकर्मियों को सजा देना गलत, 20 जवानों के ट्रांसफर ऑर्डर रद्द
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version