Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»BJP में Twitter पर छिड़ी जंग, सुशील मोदी ने शत्रुघ्न सिन्हा को बताया ‘गद्दार’
    Top Story

    BJP में Twitter पर छिड़ी जंग, सुशील मोदी ने शत्रुघ्न सिन्हा को बताया ‘गद्दार’

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 22, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद की कथित ‘बेनामी संपत्ति’ को लेकर अब विपक्षी भारतीय जनता पार्टी में ही घमासान मच गया है। भाजपा नेता और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा जहां नेताओं को आरोपों की नकारात्मक राजनीति न करने की सलाह दे रहे हैं, वहीं भाजपा नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (सुमो) ने इशारों ही इशारों में सिन्हा को ‘गद्दार’ तक कह दिया।

    सिन्हा ने सोमवार को कहा कि आरोप तब तक महज आरोप होते हैं, जब तक वे सिद्ध नहीं हो जाते। इसी क्रम में उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समाज के प्रति प्रतिबद्धता को लेकर तारीफ की और उन पर अनर्गल आरोप लगाने वालों की निंदा की।

    उल्लेखनीय है कि इन दिनों लालू प्रसाद पर बेनामी संपत्ति को लेकर भाजपा के नेता सुशील मोदी लगातार नए खुलासे करते जा रहे हैं, वहीं दिल्ली सरकार से बर्खास्त मंत्री कपिल मिश्रा मुख्यमंत्री केजरीवाल पर अपने ही कैबिनेट के मंत्री सत्येंद्र जैन से दो करोड़ रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। जैन ने मिश्रा पर मानहानि का मुकदमा किया है।

    शत्रुघ्न सिन्हा ने सोमवार को लगातार चार ट्वीट कर नेताओं को नकारात्मक राजनीति न करने की सलाह देते हुए लिखा, “अनर्गल आरोपों के आधार पर आजकल लोग मीडिया को अच्छा खासा मसाला परोस देते हैं। यह ठीक नहीं है। बहुत हुआ, अब नकारात्मक राजनीति बंद होनी चाहिए। आप जो आरोप लगा रहे हैं, उसे साबित करें या यह सब बंद करें।”

    सिन्हा ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “व्यक्तिगत रूप से मैं सभी राजनीतिक नेताओं, खासकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का उनकी विश्वसनीसता, संघर्ष और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को लेकर सम्मान करता हूं।”

    उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “भाजपा ईमानदारी, पारदर्शिता और सबको साथ लेकर चलने में विश्वास करती है और इसे साथ लेकर चलना चाहिए। जब तक आरोप सिद्ध नहीं होता, तब तक वह सिर्फ आरोप है।”

    उधर, सुशील मोदी ने भी ट्वीट कर सिन्हा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने ट्वीट किया, “जिस लालू की बेनामी संपत्ति के बचाव में नीतीश नहीं उतरे, उसके बचाव में भाजपा के ‘शत्रु’ कूद पड़े।” मोदी यहीं नहीं रुके, उन्होंने इशारों ही इशारों में सिन्हा को ‘गद्दार’ कहते हुए एक अन्य ट्वीट में लिखा, “ये जरूरी नहीं कि जो शख्स मशहूर है, उस पर ऐतबार किया जाए। जितनी जल्दी हो, घर से गद्दारों को बाहर किया जाए।”

    सिन्हा पहले भी कई बार पार्टी नेताओं के विरोध में बयान दे चुके हैं और नीतीश कुमार व अरविंद केजरीवाल की तारीफ कर चुके हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार पर उन्होंने कहा था कि ‘यह तो होना ही था’ इस पर पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें ‘बैलगाड़ी के नीचे चलने वाला कुत्ता’ कहा था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकुंदन को पुलिस ने तीन दिन की रिमांड पर लिया
    Next Article नॉर्थ कोरिया ने दिखाया दम, मिसाइल द्वारा ली गईं धरती की तस्वीरें जारी कीं
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    रांची में इ-डिटेक्शन सिस्टम की तैयारी, पेंडिंग ट्रैफिक चालान वसूलने की कवायद तेज

    May 19, 2026

    देश की स्टेयरिंग PM के हाथ, आगे देखिए क्या-क्या करवाते हैं, पेट्रोल-डीजल संकट पर CM हेमंत ने कसा तंज

    May 19, 2026

    डॉ. इरफ़ान अंसारी ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाक़ात, स्वास्थ्य और विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

    May 19, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में इ-डिटेक्शन सिस्टम की तैयारी, पेंडिंग ट्रैफिक चालान वसूलने की कवायद तेज
    • भारतीय रेलवे ने 993 करोड़ रुपये की अराक्कोनम-चेंगलपट्टू दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी दी
    • ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप, कतर-सऊदी और पाकिस्तान शांति समझौते में जुटे
    • देश की स्टेयरिंग PM के हाथ, आगे देखिए क्या-क्या करवाते हैं, पेट्रोल-डीजल संकट पर CM हेमंत ने कसा तंज
    • डॉ. इरफ़ान अंसारी ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाक़ात, स्वास्थ्य और विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version