Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»US ने अपने नागरिकों से कहा, ज्यादा जरूरी न हो तो पाकिस्तान मत जाओ
    दुनिया

    US ने अपने नागरिकों से कहा, ज्यादा जरूरी न हो तो पाकिस्तान मत जाओ

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 23, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वॉशिंगटन: अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा है कि वे पाकिस्तान में बढ़ते और लगातार बने हुए आतंकी खतरे के मद्देनजर वहां की अपनी सभी गैर-जरूरी यात्राओं को टाल दें। पिछले 45 दिन से भी कम समय में दूसरी बार जारी किए गए एक यात्रा परामर्श में विदेश मंत्रालय ने संघीय उड्डयन प्रशासन के एक हालिया परामर्श का हवाला दिया।

    इससे पहले दिए गए परामर्श में व्यवसायिक विमानसेवाओं के विमान चालकों को चरमपंथी या आतंकी गतिविधि के कारण पाकिस्तान में असैन्य उड़ान भरने, खासतौर पर कम उंचाई पर उड़ान भरने के खतरों के बारे में चेतावनी दी गई है। इसमें विमान के आगमन और प्रस्थान के समय, जमीन पर खड़े होने के समय मंडराने वाले खतरे के बारे में चेतावनी दी गई। सोमवार को जारी किए गए यात्रा परामर्श में कहा गया, विदेश मंत्रालय अमेरिकी नागरिकों को पाकिस्तान की सभी गैर-जरूरी यात्राओं के खिलाफ चेतावनी देता है।

    परामर्श में कहा गया कि इसके परिणामस्वरूप इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास, कराची में महावाणिज्य दूतावास और लाहौर में महावाणिज्य दूतावास में सुरक्षा के लिहाज से कामकाज को सीमित कर दिया गया है। इस समय पेशावर में महावाणिज्य दूतावास अपनी सेवाएं उपलब्ध नहीं करवा रहा। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘पाकिस्तान में सांप्रदायिक हमलों समेत आतंकी हिंसा की घटनाएं जारी हैं। सरकारी अधिकारियों, मानवतावादियों एवं गैर सरकारी संगठनों के कर्मचारियों, कबीलाई बुजुर्गों और कानून-प्रवर्तन के कर्मियों के खिलाफ हमले आम हैं।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमनी लॉन्ड्रिंग केस:लालू की बेटी मीसा का CA गिरफ्तार, 3 दिन की रिमांड
    Next Article SpiceJet धमाका ऑफर: लकी यात्रियों को सिर्फ 12 रुपये में हवाई सफर
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव पर नेपाल की संसद में विशेष चर्चा की मांग

    May 9, 2025

    पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय कार्रवाई को नेपाली कांग्रेस ने जायज ठहराया

    May 9, 2025

    बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली

    May 9, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
    • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
    • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
    • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
    • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version