Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»आखिर कोरोना वायरस चमगादड़ से इंसान में कैसे पहुंचा?
    ताजा खबरें

    आखिर कोरोना वायरस चमगादड़ से इंसान में कैसे पहुंचा?

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उन देशों की संख्या लगातार बढ़ रही है जो जानना चाहते हैं कि आखिर कोरोना वायरस चमगादड़ से इंसान में कैसे पहुंचा। विश्व स्वास्थ्य संगठन में यूरोपीय यूनियन के प्रस्ताव पर कई देश यह पता लगाने की मांग कर चुके हैं लेकिन इसके इतर वैज्ञानिक पहले से इस पर अनुसंधान में जुटे हैं। कंप्यूटर मॉडलिंग के जरिये उस तीसरे प्राणी की तलाश की जा रही है जो चमगादड़ और इंसान के बीच की कड़ी था लेकिन सफलता नहीं मिली है। नेचर में प्रकाशित शोध रिपोर्ट में कहा है कि पेंगोलिन्स से लेकर एक दर्जन से ज्यादा जानवरों को संदेह के दायरे में रख जांच हो चुकी है लेकिन कोई ठोस वैज्ञानिक आधार हाथ नहीं लगा है। इनमें बिल्ली, फ्रूट बैट, फेरेट्स, रेहसस आदि जीव शामिल हैं।

    रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी में जब वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ने कोरोना के जीनोम तैयार कर सार्वजनिक किया तो उसकी 96 फीसदी मैचिंग हार्सशू बैट से हुई। नतीजा यह निकाला गया कि यह चमगादड़ से उत्पन्न हुआ वायरस है। यदि यह सीधे इंसान में गया तो जीनोम में चार फीसदी का अंतर नहीं हो सकता।

    रिपोर्ट के अनुसार सबसे पहले संदेह पेंगोलिन पर किया गया क्योंकि पंगोलिन ही एकमात्र स्तनधारी है जिसमें कोरोना वायरस मौजूद रहा है। लेकिन कोविड-19 चमगादड़ से पेंगोलिन के जरिये इंसान में आया है, यह अभी साबित नहीं हो पाया है। इसके बाद वैज्ञानिकों ने अन्य जानवरों पर भी इस नजरिये से पड़ताल की।

    मैक मास्टर यूनिवर्सिटी हेमिल्टन के शोधकर्ता अरिंजय बनर्जी कहते हैं कि यदि यह वायरस पशुओं से इंसान में पहुंचा है तो उस जानवर का पता लगाना जरूरी है। अन्यथा इसकी उत्पत्ति को लेकर संदेह कायम रहेंगे। यदि दुनिया को विश्वास दिलाना है कि यह जंगली वायरस है तो उसके स्रोत को खोजना होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश में 1 जून से चलेंगी ये 100 नॉन एसी ट्रेनें, आज सुबह से बुक कर सकेंगे टिकट
    Next Article अनुष्‍का शर्मा को लीगल नोटिस
    azad sipahi desk

      Related Posts

      अमेरिकी लोगों को असली आजादी लौटाने का वादा कर एलन मस्क ने की नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा

      July 6, 2025

      नेपाल पुलिस के लिए चीनी कंपनी से खरीदे जायेंगे 159 करोड़ रूपये के हथियार

      July 6, 2025

      इजरायल से संघर्ष के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखे

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version