Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»WHO ने पहली बार खानपान को लेकर जारी की गाइडलाइन, बताया ‘क्या करें और क्या नहीं’?
    Top Story

    WHO ने पहली बार खानपान को लेकर जारी की गाइडलाइन, बताया ‘क्या करें और क्या नहीं’?

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 11, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) कोरोना वायरस को लेकर समय-समय पर नई गाइडलाइन या एडवाइजरी जारी करती रहता है। हाल ही में WHO ने फूड सेफ्टी को लेकर कुछ टिप्स जारी किए हैं। इन फूड सेफ्टी के साथ ही WHO ने यह भी बताया है कि ऐसा करना क्यूं जरूरी है।

    1. खाना बनाने या किसी भी खाने वाली चीज को छूने से पहले हाथों को अच्छे से धो लें।

    टॉयलेट आदि जाने के बाद भी हाथों को साबुन से अच्छी तरह से धोएं। जहां खाना बना रहे हैं उस जगह को अच्छे से धोएं या फिर सेनेटाइज करें। WHO के मुताबिक सूक्ष्मजीव बर्तन पोंछने, किचन के अन्य कपड़ों और कटिंग बोर्ड में आसानी से आ जाते हैं जो हाथों के जरिए खानों में पहुंच सकते हैं इसलिए इन बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

    2. कच्चा मीट, चिकन आदि को अन्य खाने वाले पदार्थों से दूर रखें। दोनों को बर्तन अलग-अलग होने चाहिए। कच्चे खाने में इस्तेमाल होने वाले कटिंग बोर्ड्स और चाकू को दूसरे खाने बनाने वाली सामग्री में इस्तेमाल न करें। कच्चे और दूसरे पके हुए खाने को बर्तन से ढक कर ही रखें। WHO ने कहा कि कच्चा खाना खासकर चिकन आदि के जूस में खतरनाक सूक्ष्मजीव हो सकते हैं जो खाना बनाते समय दूसरे पके खाने में जा सकते हैं, इसलिए इन सावधानियां का बरतना जरूरी है।

    3. अगर घर में नॉनवेज पका रहे हैं तो इसे अच्छे से 70 डिग्री सेल्सियस पर धीरे-धीरे उबालकर पकाएं। मीट,पोल्ट्री और सी फूड्स का सूप बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि यह गुलाबी रंग का ना दिखे, यह पकने के बाद बिल्कुल साफ दिखना चाहिए। वहीं खाने से पहले भी भोजन को अच्छे से गर्म कर लें। खाना अच्छे से पकाने से इसके सारे कीटाणु मर जाते हैं। 70 डिग्री सेल्सियस तापमान पर पका खाना खाने में सुरक्षित होता है। नॉनवेज बनाते समय इन बातों को ध्यान रखना जरूरी है।

    4. कमरे के तापमान पर पके हुए खाने को 2 घंटे से ज्यादा देर तक न छोड़ें। खाने को उचित तापमान पर फ्रिज में रखें। खाने को परोसने से पहले फ्रिज से निकालने पर इसे कम से कम 60 डिग्री सेल्सियस तापमान पर अच्छे से गर्म करें। कोशिश करें कि खाना फ्रिज में ज्यादा देर तक न रखा जाए। WHO के मुताबिक कम तापमान में रखे खाने में सूक्ष्मजीव बहुत तेजी से बढ़ते हैं। सूक्ष्मजीव 5 डिग्री से कम और 60 डिग्री से ज्यादा तापमान में पनपने बंद हो जाते हैं ।

    5. खाना बनाने और पीने के लिए हमेशा साफ पानी का ही इस्तेमाल करें। हो सके तो पानी उबाल कर ही पीएं। सब्जियों और फलों को अच्छे से धोने के बाद ही इस्तेमाल करें। दरअसल पानी और बर्फ में भी कई बार खतरनाक सूक्ष्मजीव पाए जाते हैं जो पानी को जहरीला बना देते हैं। सब्जियों को छीलकर या काटकर बनाने से यह कीटाणुरहित हो जाती हैं।

    बता दें कि WHO द्वारा कोरोना को महामारी घोषित करने के बाद दुनियाभर के कई देशों ने लॉकडाउन लगा रखा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतिहाड़ जेल में रेप का आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव, पीड़िता थी संक्रमित
    Next Article पति और बेटे की हत्या कर फरार होने वाली महिला की लाश कुएं से बरामद
    azad sipahi desk

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ओली को चुनौती, पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी ने सक्रिय राजनीति में वापसी का किया ऐलान

      June 29, 2025

      पूर्व मिनेसोटा हाउस स्पीकर मेलिसा हॉर्टमैन को अंतिम विदाई, बाइडेन-हैरिस और गवर्नर वॉल्ज हुए शामिल

      June 29, 2025

      इजराइल ने हमास के टॉप कमांडर इसा अल-इसा को मार गिराने का दावा किया

      June 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अंपायर के फैसले पर आपत्ति जताई तो आईसीसी ने वेस्टइंडीज के कोच डेरेन सैमी पर लगाया जुर्माना
      • स्मृति मंधाना के शतक से भारत ने इंग्लैंड को पहले टी20 में 97 रन से हराया
      • ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने आपातकाल को बताया लोकतंत्र की हत्या, संविधान रक्षकों को किया नमन
      • हिमाचल में मानसून का कहर, 8 दिनों में 34 लोगों की मौत, 74 जख्मी
      • उत्तराखंडः यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के पास फटा बादल, 8 से 9 मजदूर लापता
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version