Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»क्या लॉकडाउन 4 के बाद अब लॉकडाउन 5 भी होगा? होगा तो कैसा होगा?
    Breaking News

    क्या लॉकडाउन 4 के बाद अब लॉकडाउन 5 भी होगा? होगा तो कैसा होगा?

    azad sipahiBy azad sipahiMay 30, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश में कोरोना का कहर अब भी जारी है जिसे लेकर पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन-4 अब अपने अंतिम चरण में है और ऐसे एक सवाल सभी के मन में उठ रहा है।

    क्या लॉकडाउन 4 के बाद अब लॉकडाउन 5 भी होगा? होगा तो कैसा होगा? पाबंदियों में कुछ और छूट मिलेगी या फिर सख्ती का दायरा यही रहेगा? इन सवालों को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। एक न्यूज चैनल से बातचीत के क्रम केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने लॉकडाउन 5 को लेकर कुछ बातें साझा की। उन्होंने संकेत दिया कि लॉकडाउन 5 तो होगा, लेकिन पाबंदियां काफी हद तक कम हो जाएंगी।

    साधारण होगा लॉकडाउन 5

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लॉकडाउन 5 बिल्कुल साधारण होगा। उन्होंने कहा, ‘इसमें कुछ ही इलाकों में पाबंदियां लगाई जाएंगी। बाकी जन जीवन को खोल दिया जाएगा।‘ उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थिति हमेशा नहीं रहेगी। लोगों को काफी हद तक छूट दे दी गयी है और अब उम्मीद है कि सामान्य जीवन होगा।

    लॉकडाउन बेहद जरूरी कदम

    प्रकाश जावड़ेकर ने लॉकडाउन को बेहद जरूरी कदम बताते हुए कहा कि अगर देश में समय रहते ये फैसला नहीं लिया जाता है तो आज भारत में 50 लाख कोरोना के केस होते। लॉकडाउन के कारण आज भी हमारी जितनी जनसंख्या है, उसके हिसाब से बहुत कम केस सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में सबसे कम मौतें भारत में ही हुई हैं। हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही कोई वैक्सीन या दवा आए और सभी लोग पहले की ही तरह सामान्य जीवन जिएं।

    ऐसा हो सकता है लॉकडाउन 5 का स्वरूप

    केंद्र सरकार एक नई गाइडलाइंस पर काम कर रही है, जिसके तहत 1 जून से देश के ज्यादातर हिस्सों से लॉकडाउन की पाबंदियां खत्म कर दी जाएंगी।

    जानकारी के अनुसार देश के 13 शहरों को छोड़कर बाकी सभी हिस्सों से पाबंदियों को हटाया जा सकता है। होटलों, मॉल्स और रेस्त्राओं को भी 1 जून से खोलने की इजाजत दी जा सकती है।

    31 मई को जारी हो सकती हैं नयी गाइडलाइंस

    गुरुवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान नयी गाइडलाइंस को लेकर मंथन किया गया था। कहा जा रहा है कि 31 मई को लॉकडाउल 5 के लिए नयी गाइडलाइंस जारी की जा सकती है।

    इन 13 शहरों में पाबंदियां रह सकती हैं बरकरार

    दिल्ली, मुंबई, चेन्नै, अहमदाबाद, ठाणे, पुणे, हैदराबाद, कोलकाता/हावड़ा, इंदौर, जयपुर, जोधपुर, चेंगलपट्टु और तिरुवलुर में पाबंदियों को आगे भी जारी रखा जा सकता है।

    चरणबद्ध तरीके से खोले जाएंगे होटल

    होटल, मॉल्स, रेस्त्राओं को 1 जून से खोलने की इजाजत दी जा सकती है। हालांकि, होटलों को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा। इस बारे में सरकार जल्द ही फैसला लेगी। फिलहाल देश में हॉस्पिटैलिटी सर्विस पूरी तरह बंद है। अभी सिर्फ वही होटल काम कर रहे हैं जहां कोरोना के खिलाफ जंग में डटे पुलिसकर्मी, अधिकारी और हेल्थकेयर वर्करों को रखा गया है।

    ‘लॉकडाउन‘ शब्द से परहेज को लेकर चर्चा जारी

    जानकारी के अनुसार आप को बता दें कि लॉकडाउन की जगह पर दुसरे शब्द के इस्तेमाल पर मंथन किया जा रहा है। लॉकडाउन 5 में राज्यों को पूरा अधिकार दिया जायेगा कि उन्हें कतनी सख्ती बरतनी है। शहरों के हालात के मद्देनजर राज्य यह फैसला लेने के लिए स्वतंत्र होंगे कि वहां दी गई ढ७ील को वापस लेकर और ज्यादा सख्ती की जाए या नहीं।

    खुल जाएंगे ज्यादातर पब्लिक ट्रांसपोर्ट, मेट्रो के लिए इंतजार

    जानकारी के अनुसार 1 जून से ज्यादातर पब्लिक ट्रांसपोर्ट को सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों के साथ शुरू किया जा सकता है लेकिन मेट्रो के संचालन को अभी इजाजत दिए जाने की संभावना कम है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली विश्वविद्यालय ने जुलाई में परीक्षाओं के लिए जारी की संभावित डेटशीट
    Next Article मप्र में 15 जून तक बढ़ेगा लॉकडाउन : सीएम शिवराज
    azad sipahi

      Related Posts

      आस्था ट्रेड सेंटर और चुनाव गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

      May 17, 2025

      कार पेड़ से टकराई, पति-पत्नी और बच्चे की मौत

      May 17, 2025

      झारखंड में अभी और सताएगी गर्मी, रांची में 40 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आस्था ट्रेड सेंटर और चुनाव गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
      • कार पेड़ से टकराई, पति-पत्नी और बच्चे की मौत
      • झारखंड में अभी और सताएगी गर्मी, रांची में 40 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान
      • बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें
      • भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version