Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»दिल्ली: ऑक्सीजन कालाबाजारी केस में नवनीत कालरा की तलाश, रेड के बाद हुआ था मोबाइल बंद
    Top Story

    दिल्ली: ऑक्सीजन कालाबाजारी केस में नवनीत कालरा की तलाश, रेड के बाद हुआ था मोबाइल बंद

    shivam kumarBy shivam kumarMay 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    राजधानी दिल्ली में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी के बड़े खेल का खुलासा हुआ. इस पूरे मामले के तार लंदन से जुड़े हुए मिले. दिल्ली के व्यापारी नवनीत कालरा के साथ सांठ-गांठ करके करोड़ों रुपये का फ्रॉड किया गया. इस मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है. वहीं मामले की परतें खुलने के बाद फरार हुए नवनीत कालरा का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पा रहा है.

    मुख्य आरोपी नवनीत कालरा को गिरफ्तार करने के लिए क्राइम ब्रांच ने एक टीम को उसके पीछे लगा दिया है. हर संभावित ठिकाने पर दबिश देकर उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है. वहीं नवनीत कालरा के मोबाइल को सर्विलांस पर लगा कर उसकी लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया गया, जिसमें पता चला कि खान मार्केट स्थित उसके रेस्टोरेंट पर पुलिस की रेड पड़ने के कुछ देर बाद ही उसका मोबाइल बंद हो गया.

    क्राइम ब्रांच से जुड़े सूत्रों की मानें तो जब नवनीत कालरा का मोबाइल बंद हुआ, तब उसकी लोकेशन दिल्ली में ही थी. वहीं नवनीत कालरा की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही पुलिस टीम उसके साउथ दिल्ली के फतेहपुरबेरी स्थित फार्म हाउस, सैनिक फार्म स्थित घर पर भी छापा मार चुकी है, लेकिन कालरा दोनों ही जगह नहीं मिला. इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीमें दूसरे राज्यों में उसकी तलाश के लिए जुट गई हैं.

    नवनीत कालरा की तलाश की जा रही है तो वहीं लंदन में बैठे कंपनी के मालिक गगन दुग्गल को भी पुलिस नोटिस भेज सकती है. पुलिस सूत्रों की मानें तो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर चाइना और हॉन्ग कॉन्ग से आ रहे थे. दिल्ली पुलिस के मुताबिक गगन दुग्गल कि कंपनी के नाम पर 650 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मंगाए गए थे. इन सभी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का आर्डर गगन दुग्गल की कंपनी मैट्रिक की तरफ से दिया गया था. सूत्रों की मानें तो दिल्ली पुलिस को यह जानकारी भी मिली है कि नवनीत कालरा ने कई लोगों से बल्क में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की सप्लाई देने के लिए लाखों रुपए एडवांस में भी लिया है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउप्र में आंशिक कोरोना कर्फ्यू17 मई तक बढ़ाया गया
    Next Article ममता की मोदी को नसीहत, 50000 करोड़ पीएम हाउस और संसद भवन के लिए हैं, लेकिन 30,000 करोड़ सबको मुफ्त टीके के लिए क्यों नहीं
    shivam kumar

      Related Posts

      तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने लूना में मारी जोरदार टक्कर, तीन की मौत

      April 17, 2026

      बोकारो युवती लापता केस: हाईकोर्ट का सख्त आदेश, कोलकाता लैब में होगी कंकाल की DNA जांच

      April 16, 2026

      टेंडर कमीशन घोटाला: रिटायर्ड इंजीनियर राजकुमार टोप्पो ने किया सरेंडर, PMLA कोर्ट से मिली सशर्त जमानत

      April 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने लूना में मारी जोरदार टक्कर, तीन की मौत
      • राज्यसभा में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित नए सदस्यों ने ली शपथ, कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित
      • पश्चिम बर्दवान में योगी आदित्यनाथ का हमला, बोले – माफिया प्रवृत्ति खत्म करने का संकल्प लेगी भाजपा
      • सर्राफा बाजार में तेजी से महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
      • मुख्यमंत्री सम्राट पहुंचे सचिवालय, अधिकारियों के साथ की बैठक, विजय चौधरी ने पदभार किया ग्रहण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version