Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»‘वायु योद्धाओं’ ने 222 उड़ानें भरकर 388 घंटे गुजारे आसमान में
    Breaking News

    ‘वायु योद्धाओं’ ने 222 उड़ानें भरकर 388 घंटे गुजारे आसमान में

    sonu kumarBy sonu kumarMay 4, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     देश को ऑक्सीजन संकट से उबारने के लिए ‘वायु योद्धा’ अपने आदर्श वाक्य ‘हर काम-देश के नाम’ को सार्थक करते हुए 24 घंटे देश-विदेश की उड़ान भर रहे हैं। वायुसेना के परिवहन विमानों ने अबतक सिंगापुर, थाईलैंड, दुबई, फ्रैंकफर्ट, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम जैसे देशों तक 222 उड़ानें भरी हैं। करीब 388 घंटे की उड़ानों में वायुसेना ने 184 से ज्यादा ऑक्सीजन कंटेनर एयरलिफ्ट किये हैं। वायुसेना ने 60 से अधिक विमानों और हेलीकॉप्टरों को ‘कोविड टास्क’ पर लगाया है। भारतीय वायुसेना के कई विमान मंगलवार तड़के यूनाइटेड किंगडम से 450 ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ चेन्नई, तमिलनाडु पहुंचे।
     
    भारतीय वायुसेना के परिवहन बेड़े को 24 घंटे की तत्परता के साथ कोविड-19 की दूसरी लहर का मुकाबला करने के लिए तैनात किया गया है। इस समय वायुसेना के 60 से अधिक परिवहन विमान और हेलीकॉप्टर देश-विदेश की उड़ान भर रहे हैं। प्रवक्ता के मुताबिक 8 सी-17 ग्लोब मास्टर, चार आईएल-76, आठ सी-130 हरक्युलिस, 20 एएन-32, एक डीओ-228 डोर्नियर विमान और 20 हेलीकॉप्टरों को कोविड टास्क पर लगाया गया है। अबतक इन विमानों ने कुल 222 उड़ानें भरी हैं जिनमें 192 घरेलू और 30 विदेशी हैं। इस तरह वायुसेना के विमान 388 घंटे हवा में रहे जिसमें 269 घंटे घरेलू और 119 घंटे इंटरनेशनल उड़ानों में गुजारे हैं। 
     
    वायुसेना ने ‘कोविड टास्क’ पर व्यस्त रहने के बावजूद अपनी लड़ाकू क्षमता को बनाए रखने के लिए भी कड़े कदम उठाए हैं।परिचालन चालक दल और कोविड कार्यों में शामिल सभी कर्मियों के बीच अलगाव और अलगाव संबंधी सावधानियों को रोकने के लिए विशेष ध्यान रखा गया है। मिशन पर तैनात करने से पहले ही वायु योद्धाओं में से 98% को पहली खुराक और 85% को दूसरी खुराक का टीका लगाया गया है। जल्द से जल्द 100% वायु योद्धाओं का टीकाकरण किये जाने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। वायुसेना में अब तक सिर्फ 1% कोविड के सक्रिय मामले मिले हैं। अस्पतालों और चिकित्सा केंद्रों में क्षमता बढ़ाने के लिए मजबूत उपाय भी किए गए हैं।
    वायुसेना के अनुसार अबतक सिंगापुर, थाईलैंड, दुबई, फ्रैंकफर्ट, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम जैसे देशों से ऑक्सीजन कंटेनर एयरलिफ्ट किये हैं। सी-17 ग्लोब मास्टर विमानों ने सिंगापुर से पश्चिम बंगाल के पानागढ़ एयरबेस तक 08 क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनरों को एयरलिफ्ट किया। वायु सेना का कहना है कि अभी भी प्रयास जारी हैं और सभी आवश्यकताओं को युद्धस्तर पर पूरा किया जा रहा है। सी-17 ग्लोबमास्टर वायु सेना स्टेशन हिंडन से फ्रैंकफर्ट के लिए उड़ान भरकर वहां से 4 क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनरों के साथ वापस आ गया है। इसके अलावा दूसरे सी-17 ने हिंडन से जर्मनी तक 12 घंटे की निरंतर उड़ान भरकर 04 क्रायोजेनिक कंटेनरों के साथ वापस आ गया है। भारतीय वायुसेना के विमान आज तड़के यूनाइटेड किंगडम से 450 ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ चेन्नई, तमिलनाडु पहुंचे।
    वायुसेना के विमानों ने इसके अलावा 134 ऑक्सीजन कंटेनरों को एयरलिफ्ट करके देश के भीतर ही इधर से उधर पहुंचाया है। इसी का नतीजा है कि देश के प्रमुख स्थानों पर 126 ऑक्सीजन टैंकरों को तैनात कर दिया गया है। सी-17 ने चंडीगढ़ से भुवनेश्वर दो कंटेनर, एक को बड़ौदा से रांची, दो को ग्वालियर से रायपुर, दो को मुंबई से भुवनेश्वर पहुंचाए हैं। आगरा से रांची के लिए दो, इंदौर से सूरत के लिए दो, चंडीगढ़ से रांची के लिए दो और हिंडन से रांची तक छह क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनरों को एयरलिफ्ट किया गया है। इसके अलावा आईएल-76 ने दिल्ली से दीमापुर तक तीन ऑक्सीजन प्लांट उपकरण और लखनऊ के कोविड अस्पताल की स्थापना के लिए दीमापुर से बख्शी का तालाब तक 90 मेडिकोज के साथ 11.5 टन का एक सेना भार भी उठाया है। देश में ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों के लिए ऑक्सीजन कंटेनर, चिकित्सा कर्मियों और उपकरणों का एयरलिफ्ट 24×7 ऑपरेशन के माध्यम से जारी है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleSchools Online Classes: ऑनलाइन क्लास में स्कूल कमा रहे हैं मुनाफा, फीस में करें कटौती: सुप्रीम कोर्ट का आदेश
    Next Article ‘कोविड वार’ में नौसेना मुस्तैद, प्रधानमंत्री ने ली इंतजामों की जानकारी
    sonu kumar

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version