Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»समुद्र में फंसे जहाज से डीजल का रिसाव शुरू, लाखों मछलियां मरीं
    ताजा खबरें

    समुद्र में फंसे जहाज से डीजल का रिसाव शुरू, लाखों मछलियां मरीं

    sonu kumarBy sonu kumarMay 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    च​​क्रवात ताउते की तूफानी लहरों के बीच समुद्र में ​फंसे ​​बार्ज गैल कंस्ट्रक्टर​ से 11 दिन बाद ​​डीजल का रिसाव शुरू हो गया है​​। ​​​इस जहाज में 80 हजा​​र लीटर डीजल है, जिसका रिसाव रोकने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं और वायुसेना के हेलीकाप्टरों को भी लगाया गया है।​ इसके बावजूद लगातार समुद्र में डीजल बहने से अब तक लाखों मछलियां मर ​चुकी हैं,​ जिससे ​मछुआरों ​के रोजगार पर असर पड़​ रहा है​​।​ इसी वजह से ​​मछुआरों ने ​​2-3 दिनों में डीजल का रिसाव न​ रोके जाने पर आंदोलन ​की ​चेतावनी दी है​​​।
     
    ​अरब सागर में​ 17 मई को उठे ताउते तूफान में मुंबई के बॉम्बे हाई के पास तेल उत्खनन के काम में लगे ​ओएनजीसी के ​बार्ज पी-305 और बार्ज गैल कंस्ट्रक्टर समुद्र में बह गए थे। दोनों जहा​जों को भारतीय नौसेना और ​​तटरक्षक बल ने ​उसी दिन देर शाम ​को ढूंढ निकाला और ​इन ​जहाजों में फंसे 410 कर्मियों को बचाने के लिए ऑपरेशन शुरू किया।​ बार्ज पी-305 पर 273 और बार्ज गैल कंस्ट्रक्टर पर 137 लोग सवार थे।​ बार्ज गैल कंस्ट्रक्टर चक्रवाती तूफान के बाद पानी के तेज बहाव के साथ कोलाबा पॉइंट के उत्तर में लगभग 48 समुद्री मील दूर ​बह गया।​ ओएनजीसी ​के ​​बार्ज गैल कंस्ट्रक्टर में सवार 137 लोगों को बचाने के लिए नेवी की ओर से सपोर्ट भेजा गया था। इस नाव को बचाने के लिए तटरक्षक बल ने​ भी अपने जहाज आईसीजीएस सम्राट और अन्य 4 जहाजों को ​भेजा​​। 
    ​नौसेना और ​​तटरक्षक बल के संयुक्त ऑपरेशन में ​बार्ज गैल कंस्ट्रक्टर के सभी 137 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया लेकिन अब यह बार्ज समुद्र में बहते हुए ​मुंबई से सटे पालघर इलाके में पहुंचकर समुद्री चट्टानों में फंस गया है​। ​​11 दिन से समुद्र में फंसे इस जहाज में 80 हजार लीटर डीजल है​ जिसका अब रिसाव शुरू होने से बड़ा खतरा पैदा हो गया है। डीजल का रिसाव होने से पर्यावरण के साथ ही समुद्री जीव-जंतुओं और आसपास के लोगों की जिन्दगी भी खतरे में है। समुद्र में प्रदूषण बढ़ने से मछलियों का मरना शुरू हो गया है। मछुआरों का कहना है कि मरने वाली मछलियों से डीजल की बदबू आ रही है, इसलिए ​उन​के रोजगार पर असर पड़​ रहा है​​। मछुआरों ने ​​2-3 दिनों में डीजल का रिसाव न​ रोके जाने पर आंदोलन ​की ​चेतावनी दी है​​​।
     
    बार्ज से लगातार रिस रहे डीजल को पूरे समुद्र में फैलने से रोकने के लिए ​ओएनजीसी ने अपने कर्मचारियों को लगाया है। डीजल का रिसाव रोकने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है, जिसमें वायुसेना के हेलिकाप्टरों को भी लगाया गया है​​​।​​ ​​बार्ज गैल कंस्ट्रक्टर के आसपास एक घेरा (बूम) बनाया गया है लेकिन समुद्र में उठ रही ऊंची-ऊंची लहरों की वजह से बूम के अन्दर डीजल रुक नहीं पा रहा है। ओएनजीसी और ओफ्कोन के अधिकारी मौके पर आकर कई बार निरीक्षण कर चुके हैं। कोस्ट गार्ड के जवान भी लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत ने भगोड़े चोकसी के बारे में भेजे दस्तावेज, ब्राउन ने दी जेट विमान पहुंचने की जानकारी
    Next Article बेटे की जान बचाने को पिता हर माह साइकिल से करते थे 300 किमी का सफर
    sonu kumar

      Related Posts

      10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025

      December 22, 2025

      Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game

      December 22, 2025

      उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन

      December 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      • पीटीआई प्रदर्शन की आशंका से शहर बना छावनी, धारा 144 लागू
      • पाकिस्तान में भारी खून-खराबा: बलोचिस्तान और केपी में मुठभेड़, 9 सैनिक और 9 विद्रोही ढेर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version