Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के सात उग्रवादी गिरफ्तार
    Breaking News

    उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के सात उग्रवादी गिरफ्तार

    azad sipahiBy azad sipahiMay 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    लातेहार । एसपी प्रशांत आनंद को  मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी कर   बालूमाथ थाना क्षेत्र  के  शेरेगड़ा गांव के निकट जंगल से उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के सात उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार उग्रवादियों में एक लाख रुपए का इनामी उग्रवादी रमेश गंझु उर्फ बोड़ा जी भी शामिल है ।
    पुलिस ने गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से  एक  राइफल,  एक बंदूक 136 गोलियों के अलावे लेवी के रूप में वसूले गए ₹167000 भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार उग्रवादियों में  रमेश गंझु, बुधराम गंझु, कुलदीप गंझु ,दसई उरांव और झरी साह लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के निवासी हैं ।जबकि नीरज गंझु और आशीष गंझु चतरा जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
     मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विपुल पांडे ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के उग्रवादी किसी घटना को अंजाम देने के लिए शेरेगड़ा जंगल के पास जमा हुए हैं। इसी सूचना पर शनिवार की रात बालूमाथ डीएसपी अजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने जंगल में छापामारी की। पुलिस ने जंगल से तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया।
    गिरफ्तार उग्रवादियों की निशानदेही पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए चार अन्य नक्सलियों को भी गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार सभी उग्रवादी टीएसपीसी के सदस्य हैं। यह लोग लातेहार जिले के अलावे चतरा जिले में विभिन्न उग्रवादी घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार एरिया कमांडर बोड़ा जी एक लाख रुपए का इनामी उग्रवादी है। इस पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगभग 13 मामले दर्ज हैं। इनकी गिरफ्तारी से उग्रवादियों की रीढ़ टूट गई है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसावधान! ‘यास’ इन क्षेत्रों में करेगा ताडंव, आंधी, बारिश के साथ होगा वज्रपात
    Next Article भारत ने भगोड़े चोकसी के बारे में भेजे दस्तावेज, ब्राउन ने दी जेट विमान पहुंचने की जानकारी
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version