Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»देवघर»देशभर के कार्यकर्ताओं का केंद्र बिंदु होगा भाजपा का देवघर कार्यालय : दीपक प्रकाश
    देवघर

    देशभर के कार्यकर्ताओं का केंद्र बिंदु होगा भाजपा का देवघर कार्यालय : दीपक प्रकाश

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiMay 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देवघर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश के साथ संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने आज झारखंड की सांस्कृतिक आध्यात्मिक राजधानी देवघर में चितौड़िया रोड स्थित थारी दुलमपुर माया पहाड़ के समीप भाजपा के जिला कार्यालय का भूमि पूजन सह शिलान्यास किया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं भूमि पूजन जिलाध्यक्ष और देवघर के विधायक नारायण दास ने की। संचालन जिला महामंत्री पंकज भदौरिया ने और धन्यवाद ज्ञापन अधीर चंद्र भैया ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि देवघर झारखंड की सांस्कृतिक आध्यात्मिक राजधानी है। यह बाबा बैजनाथ की नगरी है। यह देश के सिद्ध संतों-महापुरुषों की भूमि है। ऐसे पावन पवित्र धरती पर भाजपा का जिला कार्यालय राष्ट्रवाद के प्रचार प्रसार का केंद्र बनेगा।

    उन्होंने कहा कि भाजपा ने विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव अपने राष्ट्रवादी और अंत्योदय आधारित विचारों, कार्यक्रमों के माध्यम से प्राप्त किया है। इसे मूर्त रूप देने में पार्टी के असंख्य कार्यकर्ताओं का त्याग, बलिदान और समर्पण शामिल है। साथ ही कहा कि कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए सुविधा संपन्न कार्यालय आवश्यकता है। इसलिए पार्टी ने सभी जिलों में कार्यालय बनाने का निर्णय लिया है। प्रदेश भाजपा के 27 सांगठनिक जिलों में से 11 जिलों में नवनिर्मित कार्यालय कार्य करने लगे हैं जबकि देवघर सहित आठ जिलों में निर्माण कार्य प्रगति पर है।

    उन्होंने कहा कि कार्यालय में कामकाज की आवश्यक सुविधाओं के साथ जिलाध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारियों के बैठने की व्यवस्था, सभाकक्ष और अतिथियों के लिए आवास की सुविधा भी बनाई गई है। साथ ही कहा कि देवघर जिला कार्यालय देशभर के कार्यकर्ताओं का केंद्र बिंदु बनेगा। यहां देशभर से आने वाले कार्यकर्ताओं की सेवा का अवसर मिलेगा।

    प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि सांगठनिक विस्तार, कार्यकर्ताओं के विकास में विचारों , कार्यक्रमों की तरह कार्यालय का भी महत्व है। उन्होंने कहा कि कार्यालय की गतिविधियां बाहर से आनेवाले कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा बनती है। देवघर का जिला कार्यालय संथाल परगना क्षेत्र के कार्यकर्ता निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    जिलाध्यक्ष एवं विधायक नारायण दास ने कहा कि आज वर्षों की तपस्या और स्वप्न साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि बाबा बैजनाथ की असीम कृपा से मुझे पार्टी कार्यालय के भूमि पूजन का अवसर मिला। उन्होंने पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि देवघर के कार्यकर्ताओं के सहयोग से जिला कार्यालय संगठन की सभी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। जिलाध्यक्ष ने अंगवस्त्र देकर दीपक प्रकाश, कर्मवीर सिंह सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री लुईस मरांडी और विधायक रणधीर सिंह ने भी संबोधित किया।

    बाबा बैजनाथ मंदिर में की पूजा
    दीपक प्रकाश, कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, विधायक नारायण दास सहित अन्य ने आज बुद्ध पूर्णिमा पर बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना की और राज्य की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेशभर के कार्यकर्ताओं का केंद्र बिंदु होगा भाजपा का देवघर कार्यालय: दीपक प्रकाश
    Next Article बांग्लादेश से काठमांडू जा रहे विमान की पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      बीडीओ और प्रमुख के बीच बढ़ा विवाद, अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे जनप्रतिनिधि

      May 8, 2025

      देवघर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की क्षतिग्रस्त, हंगामे के बीच पहुंचे विधायक, मंत्री हफीजुल भी पहुंचे

      April 20, 2025

      मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री के दिवंगत पिता को दी श्रद्धांजलि

      April 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version